फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Governor Bhagat Singh Koshyari want President rule in Maharashtra, Union cabinet also agreed

महाराष्ट्र में लगा राष्ट्रपति शासन, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने की थी सिफारिश

Tue, 12 Nov 2019 05:35 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: आसिम खान Updated Tue, 12 Nov 2019 05:35 PM IST
विज्ञापन
Governor Bhagat Singh Koshyari want President rule in Maharashtra, Union cabinet also agreed
केंद्रीय कैबिनेट की बैठक - फोटो : PTI

महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया गया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफारिश की थी जिसे केंद्रीय कैबिनेट ने भी मंजूरी दे दी। वहीं, राज्यपाल के इस निर्णय के बाद शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अनुच्छेद 356 के तहत महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश को अपनी मंजूरी दी। ब्रिक्स सम्मेलन के लिए ब्राजील रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई जिसमें ये फैसला लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज दोपहर दिल्ली में महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिरोध पर चर्चा की और राष्ट्रपति से राज्य में केंद्रीय शासन लागू करने की सिफारिश करने का फैसला किया। अनुच्छेद 356 को आमतौर पर राष्ट्रपति शासन के रूप में जाना जाता है।


वहीं, राज्य में राष्ट्रपति शासन की सिफारिश के बाद शिवसेना सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। शिवसेना ने राज्यपाल द्वारा सरकार बनाने की समयसीमा बढ़ाने से इनकार करने के खिलाफ याचिका दायर की है।दरअसल, आज शाम 8:30 बजे तक राज्यपाल ने एनसीपी को सरकार बनाने का दावा पेश करने का समय दिया था। उद्धव ठाकरे ने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से इस बाबत संपर्क भी किया है।

वहीं, एनसीपी ने वैकल्पिक सरकार के गठन के वास्ते शरद पवार को अधिकृत कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता  नवाब मलिक ने कहा कि कांग्रेस के नेता अहमद पटेल, मल्लिकार्जुन खड़गे, के सी वेणुगोपाल शरद पवार से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार गठन पर चर्चा के लिए पवार की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed