फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government working on another stimulus package, says Finance secretary Ajay Bhushan Pandey

वित्त सचिव अजय भूषण ने दिए संकेत, मिल सकता है दूसरा प्रोत्साहन पैकेज

Mon, 02 Nov 2020 07:16 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 02 Nov 2020 07:16 AM IST
विज्ञापन
Government working on another stimulus package, says Finance secretary Ajay Bhushan Pandey
वित्त सचिव अजय भूषण पांडे - फोटो : ani

विज्ञापन

कोरोना वायरस से देश में उद्योगों को उबारने और युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए सरकार दूसरा राहत पैकेज ला सकती है। वित्त सचिव अजय भूषण पांडे ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने एक मीडिया एजेंसी से बात करते हुए बताया कि सरकार दूसरे प्रोत्साहन पैकेज पर काम कर रही है।

उन्होंने बताया कि सरकार लगातार जमीनी स्तर तक स्थिति की निगरानी कर रही है। साथ ही अर्थव्यवस्था के किस क्षेत्र या आबादी के हिस्से को किस समय पर मदद मुहैया कराई जाए इस पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि हम उद्योग निकायों, व्यापार संघों, विभिन्न मंत्रालयों से सुझाव लेते रहते हैं।

विज्ञापन


अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति के बारे में बात करते हुए, पांडे ने कहा कि अर्थव्यवस्था ठीक हो रही है और निरंतर विकास की ओर बढ़ रही है।  अक्तूबर का जीएसटी संग्रह 105,155 करोड़ रुपये रहा है जो पिछले साल के इसी महीने के लिए सालाना आधार पर 10 प्रतिशत अधिक है। इसके अलावा, देश ने बिजली की खपत, निर्यात और आयात में वृद्धि देखी है।


भूषण ने कहा कि ई-वे बिल और ई-चालान के साथ ही जीएसटी संग्रह के आंकड़े मिलकर संकेत देते हैं कि अर्थव्यवस्था न केवल सुधार के रास्ते पर है, बल्कि वृद्धि के पथ पर तेजी से लौट रही है। चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-अक्तूबर के दौरान सकल प्रत्यक्ष कर संग्रह पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि की तुलना में 22 प्रतिशत घटकर 4.95 लाख करोड़ रुपये रहा।


उन्होंने कहा कि अगर हमारे कर संग्रह प्रणाली में सुधार नहीं होता तो महामारी का आर्थिक प्रभाव कहीं अधिक होता। बीते वर्ष हमने फेसलेस मूल्यांकन, फेसलेस अपील, एसएफटी (वित्तीय लेनदेन का बयान), टीडीएस लागू करके नकद निकासी पर रोक जैसे कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed