मोदी सरकार की उम्मीदों पर भी खरे नहीं उतरे हैं रघुराम राजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर रघुराम राजन का कार्यकाल खत्म होने में अब 3 महीने से भी कम का समय बचा है लेकिन अभी तक केंद्र सरकार की ओर से अभी तक कार्यकाल बढ़ाने संबंधी प्रक्रिया पर जोर नहीं दिया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि यह फैसला अगस्त में हो सकता है। बता दें कि राजन का तीन वर्षीय कार्यकाल इसी साल सितंबर को खत्म हो जाएगी। एक सरकारी अधिकारी की मानें तो रघुराम राजन के संबंध में यदि सरकार कोई फैसला लेगी तो भारतीय जनता पार्टी और राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी गई चिट्ठी को ध्यान में नहीं रखा जाएगा। बता दें कि स्वामी ने राजन का कार्यकाल न बढ़ाने संबंधी पत्र पीएम मोदी को लिखा था।
अधिकारी के अनुसार सरकार राजन के कुछ फैसलों की खासी सराहना की जा रही है । इन फैसलों में मजबूत नियामक और बैंको पर बैड लोन करने को लेकर सख्ती शामिल है। हालांकि सरकार कुछ मुद्दों पर राजन से असहमत भी है। सरकार का मानना हैकि कर्ज को सस्ता कर के विकास बढ़ाने पर बहुत ध्यान नहीं दिया गया। अधिकारी के अनुसार ब्यााज दर को लेकर सरकार को राजन से जो उम्मीद थी वो उस पर खरे नहीं उतरे।
वहीं रविवार को ओडिशा के भुबनेश्वर में एक लेक्चर के दौरान गवर्नर रघुराम राजन ने कहा कि भारत में ढांचागत सुधारों को तेजी से लागू करना राजनीतिक तौर पर कठिन है। रघुराम राजन ने यह दावा करते हुए तेज ग्रोथ सुनिश्चित करने के लिए बैंकों की बैलेंस सीट को साफ करने और महंगाई को नियंत्रित रखने पर जोर दिया है। राजन ने यह भी कहा कि श्रम बाजार से जुड़े सुधार ग्रोथ को बढ़ावा दे सकता है लेकिन राजनीतिक तौर पर इस प्रक्रिया का विरोध हो सकता है।
इससे पहले राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा था कि रघुराम राजन हमारे देश के लायक नहीं है। स्वामी ने कहा था कि मुझे लगता है कि आरबीआई गर्वनर हमारे देश के लिए अनुकूल नहीं है। स्वामी ने यह भी कहा था कि उसको (राजन को) जितना जल्दी छुट्टी करके शिकागो भेज सकते हो भेजना चाहिए। स्वामी ने कहा था कि जिस तरह से यह ब्याज की दरें बढ़ा रहे हैं इससे बेरोजगारी बढ़ गई है और देश को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने राजन का कार्यकाल न बढ़ाया जाए।
वहीं सुब्रमण्यम स्वामी कि टिप्प्णियों का जवाब राजन ने भले न दिया हो लेकिन उद्योगपति आदि गोदरेज ने कहा है कि राजन का दूसरा कार्यकाल होना भारत के लिए अच्छी बात होगी। गोदरेज ने कहा था कि उन्हें एक मैगजीन के द्वारा दुनिया के बेस्ट सेंट्रल बैंक गर्वनर के लिए वोट किया गया है। मैं भी उनका समर्थक हूं और उनके कार्यकाल बढ़ाए जाने का समर्थन करता हूं।