फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government will reduce import of television sets to promote Make in India

मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए टेलिविजन सेट का आयात घटाएगी सरकार

Fri, 14 Feb 2020 04:27 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 14 Feb 2020 04:27 AM IST
विज्ञापन
Government will reduce import of television sets to promote Make in India

सरकार गैर जरूरी सामानों का आयात घटाने के क्रम में टेलीविजन आयात को सीमित करने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय के साथ वाणिज्य मंत्रालय भी इससे संबंधित एक प्रस्ताव पर विचार-विमर्श कर रहा है। 

विज्ञापन


टीवी सेट को ‘सीमित आयात की श्रेणी’ में डालने का मतलब है कि इसके आयात के लिए वाणिज्य मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय से लाइसेंस लेना होगा। 2018-19 में 7,100 करोड़ के टीवी का आयात हुआ था। 
विज्ञापन


भारत के लिए चीन टीवी का सबसे बड़ा निर्यातक है, जिसने 53.5 करोड़ डॉलर का निर्यात किया था। इसके बाद वियतनाम से 32.7 करोड़ डॉलर, मलेशिया से 10.9 करोड़ डॉलर और हॉन्गकॉन्ग से 1.052 करोड़ डॉलर का आयात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

फर्नीचर के आयात को भी सीमित करने की है तैयारी

इसके अलावा सरकार घरेलू स्तर पर विनिर्माण को बढ़ावा देने और गैर जरूरी सामान के आयात पर शिकंजा कसने के लिए फर्नीचर के आयात को भी सीमित कर सकती है। सरकार ने इस  महीने की शुरुआत में पाम तेल के आयात पर भी इसी तरह की बंदिशें लगा दी थीं। 2018-19 में लगभग 500 अरब डॉलर के  आयात में ‘अन्य’ श्रेणी के उत्पादों की हिस्सेदारी 100 अरब डॉलर से ज्यादा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed