{"_id":"5e45d4598ebc3ee58c1eadce","slug":"government-will-reduce-import-of-television-sets-to-promote-make-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए टेलिविजन सेट का आयात घटाएगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेक इन इंडिया को बढ़ावा देने के लिए टेलिविजन सेट का आयात घटाएगी सरकार
Fri, 14 Feb 2020 04:27 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Fri, 14 Feb 2020 04:27 AM IST
विज्ञापन
सरकार गैर जरूरी सामानों का आयात घटाने के क्रम में टेलीविजन आयात को सीमित करने पर विचार कर रही है। सूत्रों ने कहा कि इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय के साथ वाणिज्य मंत्रालय भी इससे संबंधित एक प्रस्ताव पर विचार-विमर्श कर रहा है।
विज्ञापन
टीवी सेट को ‘सीमित आयात की श्रेणी’ में डालने का मतलब है कि इसके आयात के लिए वाणिज्य मंत्रालय के विदेश व्यापार महानिदेशालय से लाइसेंस लेना होगा। 2018-19 में 7,100 करोड़ के टीवी का आयात हुआ था।
विज्ञापन
भारत के लिए चीन टीवी का सबसे बड़ा निर्यातक है, जिसने 53.5 करोड़ डॉलर का निर्यात किया था। इसके बाद वियतनाम से 32.7 करोड़ डॉलर, मलेशिया से 10.9 करोड़ डॉलर और हॉन्गकॉन्ग से 1.052 करोड़ डॉलर का आयात किया गया था।
विज्ञापन
फर्नीचर के आयात को भी सीमित करने की है तैयारी
इसके अलावा सरकार घरेलू स्तर पर विनिर्माण को बढ़ावा देने और गैर जरूरी सामान के आयात पर शिकंजा कसने के लिए फर्नीचर के आयात को भी सीमित कर सकती है। सरकार ने इस महीने की शुरुआत में पाम तेल के आयात पर भी इसी तरह की बंदिशें लगा दी थीं। 2018-19 में लगभग 500 अरब डॉलर के आयात में ‘अन्य’ श्रेणी के उत्पादों की हिस्सेदारी 100 अरब डॉलर से ज्यादा रही थी।