{"_id":"5f67db868ebc3eb73f6e7616","slug":"government-will-monitor-corporate-institutions-through-artificial-intelligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये कॉर्पोरेट संस्थानों पर निगरानी रखेगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये कॉर्पोरेट संस्थानों पर निगरानी रखेगी सरकार
Mon, 21 Sep 2020 04:16 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 21 Sep 2020 04:16 AM IST
विज्ञापन
अनुराग ठाकुर
- फोटो : ANI
सरकार डाटा विश्लेषण और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये ऐसे कॉरपोरेट संस्थानों की पहचान के लिए उनके व्यवहार का अध्ययन, उनकी धोखाधड़ी की समीक्षा और उनका प्रोफाइल बनाने पर विचार कर रही है, जो नियमों का पालन नहीं करते। देश में अभी 12 लाख पंजीकृत कंपनियां हैं।
विज्ञापन
लोकसभा में कॉर्पोरेट मामलों के राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने एक लिखित जवाब में कहा कि ऐसे कॉर्पोरेट पर निगरानी रखने के लिए मंत्रालय के पोर्टल एमसीए 21 के जरिये विभिन्न तकनीकी क्षमताओं का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन
इनमें डाटा एनालिटिक्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आदि का इस्तेमाल किया जाएगा। एमसीए 21 वह पोर्टल है, जिसके जरिये कंपनियां और सीमित दायित्व साझेदारी वाली कंपनियां मंत्रालय को विभिन्न नियामकीय रिपोर्ट जमा कराती हैं।
विज्ञापन