{"_id":"5945b59e4f1c1b69588b45b6","slug":"government-will-double-the-income-of-farmers-from-seven-strategy-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात सूत्रीय रणनीति से किसानों की आय दोगुनी करेगी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सात सूत्रीय रणनीति से किसानों की आय दोगुनी करेगी सरकार
एजेंसी / बड़ोदरा
Updated Sun, 18 Jun 2017 06:41 AM IST
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर
केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि सरकार ने अगले पांच साल में किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए सात सूत्रीय रणनीति तैयार की गई है। पिछले साल तय की गई इस सात सूत्रीय रणनीति के तहत सिंचाई प्रणाली को मजबूत करने, किसानों को बेहतर किस्म के बीज मुहैया कराने और फसल कटाई के बाद उन्हें बरबादी से बचाने जैसे तरीके शामिल हैं।
विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्री जावडे़कर ने कहा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने पर सरकार का पूरा जोर है। सरकार पहले की तरह उत्पादन दोगुना करने की रणनीति के बजाय किसानों की आय बढ़ाने पर जोर देगी। गुजरात के आणंद में मेकिंग ऑफ डेवलप्ड इंडिया मेला का उद्घाटन करते हुए जावड़ेकर ने किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सात सूत्रीय रणनीति का खुलासा करते हुए कहा कि ‘हर बूंद, ज्यादा फसल’ के लक्ष्य को ध्यान में रख कर सिंचाई की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
किसानों को बेहतर गुणवत्ता वाले बीज दिए जाएंगे। उनके खेत की मिट्टी की गुणवत्ता के हिसाब से बीज मिलेंगे। इसके अलावा गोदाम और कोल्ड स्टोरेज की चेन बनाने पर जोर होगा ताकि किसानों की फसल बरबाद न हो। इससे खाद्य प्रसंस्करण को भी मजबूती मिलेगी। राष्ट्रीय कृषि बाजार की स्थापना, फसलों की बेहतर कीमत के लिए 585 स्टेशनों पर ई-प्लेटफॉर्म, नई फसल बीमा योजना और मुर्गी पालन और सहायक गतिविधियों के जरिये किसानों की आय दोगुनी की जाएगी।
विज्ञापन