फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government will continue on the agenda of agricultural reforms under atmanirbhar bharat

आत्मनिर्भर भारत के तहत कृषि सुधारों के एजेंडे पर कायम रहेगी सरकार

Wed, 06 Jan 2021 04:27 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 06 Jan 2021 04:27 AM IST
विज्ञापन
Government will continue on the agenda of agricultural reforms under atmanirbhar bharat
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला

किसानों के साथ जारी गतिरोध के बीच सरकार ने कृषि क्षेत्र मे आत्मनिर्भर भारत के तहत सुधारों पर चर्चा जारी रखने का फैसला किया है।

विज्ञापन


कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इसी दिशा में 11 जनवरी को परामर्श समिति के साथ बैठक करेंगे। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है  कि देश और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुधारों में कोई बाधा न आने पाए।
विज्ञापन


बजट सत्र से पहले कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की इस बैठक में देश व अन्नदाता की खुशहाली के लिए नीतियों की मंजूरी एवं अनुपालन पर विस्तृत चर्चा होगी। सूत्रों की मानें तो बैठक में इस बात पर चर्चा होगी कि कृषि क्षेत्र से आत्मनिर्भर भारत में किस तरह का योगदान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक के एजेंडे में मसौदा रिपोर्टों को अपनाना और पशु चिकित्सा सेवाओं की स्थिति और देश में पशु टीकों की उपलब्धता पर साक्ष्य एकत्र करना शामिल है। परामर्श समिति में कांग्रेस समेत अन्य सभी पार्टियों के सांसद शामिल हैं, इसलिए बैठक के दौरान कृषि कानूनों को लेकर तीखी नोकझोंक होने के भी आसार हैं। सरकार का दावा रहा है कि तीनों नए कृषि कानून देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उठाया गया कदम है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed