फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government will ask special arrangements from RBI on IL & FS crisis

आईएलएंडएफएस संकट पर आरबीआई से विशेष व्यवस्था मांगेगी सरकार

Wed, 23 Jan 2019 06:02 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Wed, 23 Jan 2019 06:02 AM IST
विज्ञापन
Government will ask special arrangements from RBI on IL & FS crisis
RBI

आईएलएंडएफएस समूह की कुछ कंपनियों को बैंक द्वारा दिए गए ऋण के लिए जरूरी प्रावधानीकरण जरूरतों में रियायत देने के लिए सरकार जल्द ही आरबीआई से एक विशेष व्यवस्था की मांग करेगी। एक अधिकारिक सूत्र ने मंगलवार को कहा कि सरकार द्वारा यह कदम संकट से जूझ रही कंपनी के अपनी संपत्ति की बिक्री कर धन जुटाने के प्रयासों के बीच उठाया गया है। 91,000 करोड़ के कर्ज में डूबे समूह की कुछ कंपनियां ऋण को वापस करने में विफल रही है। आईएलएंडएफएस ने पिछले साल प्रणाली में तरलता से जुड़ी चिंता जाहिर की है, जिसके बाद कॉरपोरेट मामले के मंत्रालय ने उसके बोर्ड को निलंबित कर दिया था।  

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, आईएलएंडएफएस द्वारा अपनी संपत्तियों को बेच धन जुटाने के प्रयासों पर काम जारी है और उम्मीद है कि समूह अगले चार से पांच महीनों में अपना ऋण चुकता कर दे। इस मसले पर सूत्र ने कहा कि मंत्रालय जल्द ही आरबीआई से समूह की कंपनियों के ऋण से संबधित प्रावधानीकरण जरूरतों के लिए एक विशेष व्यवस्था की मांग करेगा। 
विज्ञापन


बैंकों के एनपीए से संबंधी मामलों के लिए आरबीआई के नियम सख्त हैं, और सरकार द्वारा मांगी गई इस रियायत से सरकार को आईएलएंडएफएस के मुद्दों को हल करने के लिए अधिक समय मिल जाएगा। सूत्र के अनुसार सरकार से आईएलएंडएफएस समूह की कुछ ऐसी कंपनियों की पहचान की है, जिनके एस्क्रो खातों में पर्याप्त धन मौजूद है। लेकिन वह कर्ज की किस्तों को चुकाने में असमर्थ है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार जल्द ही मौजूदा स्थिति का जायजा लेगी। विशेष व्यवस्था के लिए सरकार समूह की कुछ कंपनियों के एस्क्रो खातों में उपलब्ध धन की भी जांच करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed