{"_id":"57e1d1c04f1c1bc409a82e8e","slug":"government-trying-to-fix-bangladesh-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के हालात देख बांग्लादेश सीमा को दुरुस्त करने में जुटी सरकार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कश्मीर के हालात देख बांग्लादेश सीमा को दुरुस्त करने में जुटी सरकार
एम संजय/गुवाहटी
Updated Wed, 21 Sep 2016 05:49 AM IST
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के हालातों को ध्यान में रखते हुए असम सरकार ने सावधानी बरतनी शुरू कर दी है। असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने केंद्र सरकार से असम स्थित बांग्लादेश बार्डर की बाड़ को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
असम में बांग्लादेश के साथ भारत की सीमा अब भी करीब 72 किमी खुली हुई है। राज्य सरकार ने धुबरी और करीमगंज के इस 72 किमी सीमा पर जल्द बाड़ लगाने की मांग की है। ताकि खुली सीमा का लाभ उठाकर हो रहे बांग्लादेशियों के घुसपैठ और गलत गतिविधियों पर लगाम कसी जा सके।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सोनोवाल ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि केंद्र से हमने बांग्लादेश सीमा पर बाकी बचे हिस्से में बाड़ लगाने का काम सेना को सौंपने की मांग की है। उन्होंने बताया कि सेना के जरिये बार्डर पर बाड़ लगाने से व्यवस्था दुरुस्त होगी।
विज्ञापन
असम में बांग्लादेश के साथ भारत की सीमा करीब 272 किमी की है। इससे अवैध रूप से बांग्लादेशी घुसपैठियों का भारत में आना जाना रहता है। बांग्लादेशी घुसपैठ के मुद्दे पर सोनोवाल ने कहा कि नेशनल सिटीजनशिप रजिस्टर के काम में तेजी किया है। कांग्रेस की पूर्ववर्ती सरकार ने इससे कन्नी काटे रखी थी।
कामाख्या मंदिर से शुरू हुआ विशेष स्वच्छता अभियान
अति महत्व के स्थानों को स्वच्छ भारत अभियान में जोड़ते हुए सरकार ने कामाख्या मंदिर से विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की है। मुख्यमंत्री सोनोवाल की उपस्थिति में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मंगलवार को विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। इसमें देश के 100 अति महत्वपूर्ण स्थानों की श्रेणी में पहले चरण में दस स्थानों को रखा गया है। इसमें आगरा का ताजमहल और अमृतसर का स्वर्ण मंदिर भी शुमार है।