फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government told in parliament right to cancel AADHAAR if found at the age of 18

18 साल का होने पर मिलेगा आधार रद्द करवाने का अधिकार, अभी तक 123 करोड़ हुए जारी

Thu, 03 Jan 2019 07:07 PM IST
पूजा मेहरोत्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पूजा मेहरोत्रा Updated Thu, 03 Jan 2019 07:07 PM IST
विज्ञापन
Government told in parliament right to cancel AADHAAR if found at the age of 18
hansraj gangaram ahir
नाबालिगों को सरकार आधार कार्ड रद्द करने का विकल्प देने पर विचार कर रही है। सरकार ने लोकसभा में कहा कि आधार बनवा चुके नाबालिगों को सरकार 18 साल की उम्र होने के बाद इसे रद्द करवाने का विकल्प भी देगी। इसके लिए सरकार ने लोकसभा में एक बिल पेश किया है। यह लोगों को बैंक खाता खोलने या मोबाइल सिम के लिए स्वेच्छा से आधार नंबर देने की भी इजाजत देता है।
विज्ञापन

 
सरकार द्वारा पेश यह बिल आधार, टेलीकॉम सेक्टर और बैंकिंग रेगुलेशन से जुड़े तीन अलग-अलग कानूनों में संशोधन से जुड़ा है। इसमें आधार के इस्तेमाल के लिए तय नियमों के उल्लंघन पर सख्त सजा का भी प्रावधान है। आधार और अन्य कानून (संशोधन) बिल, 2018 को कानून मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने लोकसभा में पेश किया। इसके तहत स्वेच्छा से आधार नंबर देने वालों की बुनियादी बायोमीट्रिक जानकारी और आधार नंबर स्टोर करना प्रतिबंधित है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आधार नंबर नहीं देने वालों को बैंक खाता या सिम कार्ड सहित किसी भी सेवा से वंचित नहीं कर सकते हैं। 
विज्ञापन

123 करोड़ लोगों को आधार जारी किए गए

 सरकार ने बताया कि देश भर में करीब 123 करोड़ लोगों को अब तक आधार जारी किए जा चुके हैं। गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया,

‘यूआईडीएआई द्वारा 30 नवंबर 2018 तक कुल 122.90 करोड़ आधार जारी किए गए हैं। इनमें से पांच साल से कम आयु वाले बच्चों के 6.71 करोड़ आधार और पांच से 18 साल के आयु वर्ग के 29.02 करोड़ आधार शामिल हैं।’


अहीर ने कहा कि नमूना रजिस्ट्रीकरण प्रणाली से उपलब्ध अद्यतन आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 के लिए जन्मदर 20.4 और मृत्युदर 6.4 है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed