फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government to conduct National Sample Survey on renewed employment

रोजगार पर नए सिरे से राष्ट्रीय सैंपल सर्वे कराएगी सरकार

Sat, 02 Feb 2019 02:16 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Sat, 02 Feb 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
Government to conduct National Sample Survey on renewed employment
राष्ट्रीय सैंपल सर्वे

केंद्र सरकार रोजगार से जुड़े सही आंकड़े जानने के लिए नए सिरे से राष्ट्रीय सैंपल सर्वे (एनएसएस) कराएगी, जो यह दिखाएगा कि ‘पर्याप्त रोजगार सृजन’ हो रहा है। यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) के प्रमुख विवेक देबरॉय ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कही।

विज्ञापन


देबरॉय वीडियो में यह भी कह रहे हैं कि कि नौकरियां, रोजगार और कारोबारी माहौल में एक बड़ी हिस्सेदारी राज्यों के तहत आती है। देबरॉय ने कहा कि हम एनएसएस का नया दौर शुरू करेंगे, जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। मुझे भरोसा है कि उस सर्वे में यह दिखाई देगा कि व्यापक स्तर पर रोजगार का सृजन हुआ है। हालांकि देबरॉय ने यह स्पष्ट किया है कि उनका यह वीडियो तकरीबन दो सप्ताह पहले शूट किया गया था। 
विज्ञापन


इस वीडियो संदेश में उन्होंने कहा था कि भारत के पास 2011-12 के बाद हुए रोजगार सृजन को लेकर कोई ठोस सांख्यिकी आंकड़ा नहीं है। ईएसी-पीएम प्रमुख ने कहा कि भारतीय मानव श्रम का बड़ा हिस्सा अब भी असंगठित क्षेत्र के तहत आता है। देबरॉय ने कहा कि असली मुद्दा सृजित रोजगार की संख्या नहीं बल्कि उसकी गुणवत्ता और वेतन दर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार के पास रोजगार उपलब्ध कराने के सीमित संसाधनों की तरफ ध्यान दिलाते हुए देबरॉय ने यह भी कहा कि बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन सरकार से इतर यानी निजी क्षेत्र में होना चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार स्व-रोजगार और उद्यमिता को बढ़ावा देकर यही कर रही है। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री स्टार्टअप इंडिया या स्टैंडअप इंडिया की बात करते हैं तो उनका मतलब इसी बात की तरफ ध्यान दिलाना होता है।


रोजगार आंकड़ों से मचा है विवाद

बता दें कि मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट सामने आई थीं कि 2017-18 के दौरान देश में बेरोजगारी दर 6.1 फीसदी पर पहुंच गई, जो पिछले 45 साल में सबसे ज्यादा है। इस रिपोर्ट से पैदा हुए विवाद के बाद सरकार ने कहा था कि राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण कार्यालय का सर्वे अभी पूरा नहीं हुआ है और यह उसकी अंतिम रिपोर्ट नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed