फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government Survey Report Ratio of unmarried youths increasing rapidly in population the average age of marriage of youth increased by two years

Government Survey Report: देश की आबादी में तेजी से बढ़ रहा अविवाहित युवाओं का अनुपात, युवाओं की शादी की औसत उम्र दो वर्ष बढ़ी

Fri, 15 Jul 2022 06:49 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Fri, 15 Jul 2022 06:49 AM IST
सार

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, कभी विवाह नहीं करने वाले युवा पुरुषों की तादाद 2011 के 20.8 फीसदी से बढ़कर 26.1 फीसदी हो गई है। इसी श्रेणी में महिलाओं की तादाद भी 2011 में 13.5 फीसदी थी, जो 2019 में बढ़कर 19.9 हो गई है।

विज्ञापन
Government Survey Report Ratio of unmarried youths increasing rapidly in population the average age of marriage of youth increased by two years
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश की आबादी में अविवाहित युवाओं का अनुपात तेजी से बढ़ रहा है। एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक 2011 में देश की कुल युवा आबादी में से अविवाहित युवा 17.2 फीसदी थे, जो 2019 में बढ़कर 23 फीसदी हो गए हैं। इसके अलावा युवाओ की शादी की औसत उम्र में भी बढ़ोतरी हुई है। शादी की औसत उम्र 2005-06 में 17.4 वर्ष थी, जो 2019-21 के दौरान बढ़कर 19.7 वर्ष हो गई है। राष्ट्रीय युवा नीति, 2014 के मुताबिक 15-29 वर्ष के लोगों को युवा माना गया है।

विज्ञापन


राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, कभी विवाह नहीं करने वाले युवा पुरुषों की तादाद 2011 के 20.8 फीसदी से बढ़कर 26.1 फीसदी हो गई है। इसी श्रेणी में महिलाओं की तादाद भी 2011 में 13.5 फीसदी थी, जो 2019 में बढ़कर 19.9 हो गई है। हालांकि, रिपोर्ट में अविवाहित युवाओं के अनुपात में वृद्धि का कोई कारण नहीं बताया गया है, लेकिन कहा गया है भारत में कम उम्र में विवाह की परिपाटी में तेजी से गिरावट आई है।
विज्ञापन


42.9 फीसदी पुरुषों ने 25 की उम्र में विवाह किया
आंकड़ों से पता चला है कि 2019-21 के दौरान किशोरियों (15-19 वर्ष ) में से 1.7 फीसदी की पहली शादी 15 साल की उम्र में हुई है, जबकि 2005-06 में यह संख्या 11.9 फीसदी थी। रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में राज्यवार जनसंख्या की तुलना में देखें तो सबसे ज्यादा अविवाहित युवा आबादी जम्मू और कश्मीर में रही, इसके बाद उत्तर प्रदेश, दिल्ली और पंजाब का स्थान है। जबकि, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में यह संख्या सबसे कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


52.8 फीसदी महिलाओं की शादी 20 की उम्र मेंं
शादी की उम्र को लेकर रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले कुछ वर्षों में इस मोर्चे पर बड़ा बदलाव हुआ है। 2019-2021 के दौरान 25-29 वर्ष आयु वर्ग की 52.8 फीसदी महिलाओं की शादी 20 साल की उम्र में हुई है, जबकि 2005-06 में यह संख्या 72.4 फीसदी थी।  2019-21 के दौरान देश के 25-29 वर्ष के 42.9 फीसदी पुरुषों ने 25 की उम्र में विवाह किया, जबकि महिलाओं में यह तदाद करीब 83 फीसदी रही।

शिक्षा के अनुपात के साथ बढ़ी महिलाओं की शादी की औसत उम्र
सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक महिलाओं की शादी की उम्र उनकी शिक्षा के अनुपात मे बढ़ती हुई दर्ज की गई। 2019-21 के दौरान 25-29 वर्ष की जिन महिलाओं ने 12 वर्ष या इससे ज्यादा वक्त शिक्षा हासिल करने में बिताए उनके विवाह की औसत उम्र स्कूली शिक्षा हासिल नहीं कर पाई महिलाओं की तुलना में 5.5 वर्ष ज्यादा रही। इसमें अच्छी बात यह है कि स्कूली शिक्षा पूरी नहीं करने वाली महिलओं की शादी की औसत उम्र में 2 वर्ष व प्राथमिक शिक्षा भी पूरी नहीं करने वाली महिलाओं की शादी की उम्र में 1.2 वर्ष की बढ़ोतरी हुई है।

नाबालिग लड़कियों के विवाह में 50 फीसदी की कमी  
बीते 15 वर्ष में 20-24 आयु वर्ष की ऐसी महिलाओं की तादाद करीब आधी रह गई है, जिनका विवाह 18 वर्ष से पहले हुआ हो। 2005-06 में इनकी संख्या करीब  47 फीसदी थी, जो 2019-21 में घटकर 23 फीसदी रह गई है। इसी तरह से किशोरवय लड़कियों के गर्भवती होने व मां बनने की दर में भी बड़ा अंतर आया है। 2005-06 में इनकी संख्या करीब 16 फीसदी थी, जो 2019-21 में घटकर महज 7 फीसदी रह गई है।


घटने लगेगी युवाओं की आबादी
2011-2036 भारत की जनसंख्या पर तकनीकी समूह के अनुमान के मुताबिक  2021 में भारत की कुल 136.3 करोड़ की आबादी में से करीब 27.3 फीसदी 15-29 वर्ष के युवा थे। 2036 तक जनसंख्या में युवाओं के अनुपात में गिरावट शुरू हो जाएगी। 2021 में 37.14 करोड़ युवाओं की तुलना में 2036 में युवा आबादी घटकर 34.55 करोड़ रह जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed