{"_id":"5b5a3ea44f1c1b51748b7471","slug":"government-stop-recommends-promotion-of-two-judges-in-the-high-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने लौटाई हाईकोर्ट में दो जजों की प्रोन्नति की सिफारिश","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
सरकार ने लौटाई हाईकोर्ट में दो जजों की प्रोन्नति की सिफारिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 27 Jul 2018 03:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम को हाईकोर्ट के जज के तौर पर दो वकीलों की प्रोन्नति की सिफारिश पर पुनर्विचार करने को कहा है। हालांकि इस फैसले के पीछे कोई वजह नहीं बताई गई है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कॉलेजियम ने 2016 में हरनरेश सिंह गिल को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट और मोहम्मद निजामुद्दीन को कलकत्ता हाईकोर्ट के जज के तौर पर नियुक्ति देने की सिफारिश भेजी थी।
विज्ञापन
हाल ही में सरकार दो और वकीलों की नियुक्ति की सिफारिश वापस भेज चुकी है। इनमें शीर्ष अदालत के एक पूर्व जज के बेटे को इलाहाबाद हाईकोर्ट का जज बनाने की सिफारिश की गई थी जिसे सरकार ने दूसरी बार यह कहकर कॉलेजियम को वापस कर दिया कि उनके खिलाफ कई शिकायतें हैं। ये दोनों वकील मोहम्मद मंसूर और बशारत अली खान थे।
विज्ञापन
मंसूर सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज सगीर अहमद के बेटे हैं। इसी तरह सरकार जम्मू कश्मीर हाईकोर्ट के जज के तौर पर वकील नजीर अहमद बेग की नियुक्ति की सिफारिश भी वापस कर चुकी है। बेग के लिए कॉलेजियम की सिफारिश वापस करने का भी सरकार ने कोई कारण नहीं बताया।
विज्ञापन