{"_id":"5bf28005bdec2269a7717724","slug":"government-showed-airseva-digital-platform-developed-edition","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने एयरसेवा डिजिटल मंच का उन्नत संस्करण पेश किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार ने एयरसेवा डिजिटल मंच का उन्नत संस्करण पेश किया
भाषा, नई दिल्ली, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
एयरसेवा डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने सोमवार को एयरसेवा डिजिटल मंच का उन्नत संस्करण पेश किया। इससे अब चैटबॉट्स विमान यात्रियों को उनकी शिकायतों के निदान में मदद कर सकेगा। सामान्य तौर पर चैटबॉट्स कंप्यूटर प्रोग्राम होता है जो लोगों से आडियो या टेक्स्ट संदेशों के जरिये बातचीत करता है। नागर विमानन मंत्रालय के अनुसार यात्रियों को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की स्थिति और समय सारिणी की तत्काल आधार पर जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
एयरसेवा 2.0 वेब पोर्टल और मोबाइल एप का उन्नत संस्करण है। यह यात्रियों को उनकी शिकायतों के निपटान में चैटबॉट समर्थन देता है। यात्री अपने फेसबुक ओर गूगल खातों के जरिये भी इन पर ‘साइन अप’ कर सकते हैं।
विज्ञापन
एयरसेवा पोर्टल और मोबाइल एप नवंबर, 2016 में शुरू किया गया था। मंत्रालय के अनुसार एयरसेवा 1.0 को शुरू किए जाने के बाद इसके जरिये विमान यात्रियों की कई चिंताओं को दूर करने में मदद मिली।
विज्ञापन
नागर विमानन मंत्री सुरेश प्रभु ने औपचारिक रूप से एयरसेवा के उन्नत संस्करण का यहां शुभारंभ किया। नागर विमानन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि एयरसेवा के जरिये करीब 12,000 शिकायतों का निपटान किया गया।