{"_id":"5e75c4d78ebc3e77505a4147","slug":"government-should-suspends-caa-npr-for-3-months-amidst-coronavirus-says-salman-khurshid","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बीच सलमान खुर्शीद की मांग, सीएए और एनपीआर को टाला जाए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना के बीच सलमान खुर्शीद की मांग, सीएए और एनपीआर को टाला जाए
Sat, 21 Mar 2020 02:07 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 21 Mar 2020 02:07 PM IST
विज्ञापन
salman khurshid
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में कोरोना के भय का माहौल है लेकिन इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने सरकार से बड़ी मांग की है। सलमान खुर्शीद ने सरकार से अगले 3 महीने के लिए राष्ट्रीय जनसंख्या पंजी (एनआरसी) और नागरिकता संशोधन कानून को टालने की बात कही है।
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद ने कहा कि सरकार इस भयावह महामारी के बीच प्रदर्शनकारियों के पास जाए और उनसे प्रदर्शन वापस लेने को कहे। बता दें कि शाहीन बाग में अभी भी सीएए को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है।
विज्ञापन
साथ ही सलमान खुर्शीद ने लोगों से जनता कर्फ्यू वाले दिन घरों की छत और बालकनी में आने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोगों का मनोबल बढ़ाने के लिए छत पर आकर ताली जरूर बजाएं या फिर थाली पीटकर आभार व्यक्त करें।
विज्ञापन
सलमान खुर्शीद ने उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से अपील की है कि सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के पास जाएं और उन्हें बताएं कि कोरोना की वजह से सीएए जैसी प्रक्रिया को टाल दिया जाएगा। कुछ समय बाद सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच सीएए और एनपीआर को लेकर चर्चा की जा सकती है।