फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government sets up committee to monitor impact of rise in temperature on wheat crop

Wheat Crop: गेहूं की फसल पर बढ़ती गर्मी के असर के आकलन के लिए बनाई समिति, किसानों को सुझाएगी उपाय

Tue, 21 Feb 2023 05:56 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 21 Feb 2023 05:56 AM IST
सार

यह समिति फसलों के नुकसान की निगरानी के साथ किसानों को समाधान भी सुझाएगी। साथ ही आवश्यकता के अनुसार सूक्ष्म सिंचाई को अपनाने के लिए परामर्श भी जारी करेगी।

विज्ञापन
Government sets up committee to monitor impact of rise in temperature on wheat crop
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार ने गेहूं की फसल पर बढ़ती गर्मी के असर का आकलन करने के लिए एक समिति का गठन किया है। यह कदम राष्ट्रीय फसल पूर्वानुमान केंद्र (एनसीएफसी) के पूर्वानुमान के मध्य आया है। इसमें कहा गया है कि मध्य प्रदेश को छोड़कर सभी प्रमुख गेहूं उत्पादक क्षेत्रों में फरवरी के पहले सप्ताह के दौरान अधिकतम तापमान पिछले सात वर्षों के मुकाबले औसत से अधिक था।

विज्ञापन


यह समिति फसलों के नुकसान की निगरानी के साथ किसानों को समाधान भी सुझाएगी। साथ ही आवश्यकता के अनुसार सूक्ष्म सिंचाई को अपनाने के लिए परामर्श भी जारी करेगी। कृषि सचिव मनोज आहूजा ने कहा कि इस साल अगेती बुआई और गर्मी सहन कर सकने वाले उच्च गुणवत्ता वाले बीज के कारण फसल को नुकसान की संभावना काफी कम हो गई है।

विज्ञापन
  • यूपी सरीखे कई राज्यों में कटाई हो रही है। इस साल गेहूं का रिकार्ड 11.21 करोड़ टन उत्पादन का अनुमान है।
  • पिछले साल कुछ राज्यों में लू की वजह से गेहूं के उत्पादन (10.77 करोड़ टन ही) में कुछ कमी आई थी।


कोंकण, कच्छ के लिए लू की चेतावनी वापस
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोंकण और गुजरात के कच्छ क्षेत्र के लिए जारी लू की चेतावनी सोमवार को वापस ले ली। आईएमडी ने रविवार को कहा था कि कच्छ और कोंकण के कुछ इलाकों में अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना है। आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा, मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के अभाव में कच्छ और कोंकण क्षेत्र में आसमान साफ है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कोंकण और कच्छ क्षेत्र में अगले दो-तीन दिन के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है। गुजरात के अधिकतर हिस्सों में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed