फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government sends team to evict Chirag Paswan from bungalow allotted to his late father

आशियाने पर रार: चिराग ने खाली किया रामविलास पासवान को आवंटित बंगला, केंद्र सरकार ने भेजी थी टीम

Wed, 30 Mar 2022 09:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 30 Mar 2022 09:55 PM IST
सार

यह घर लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) का आधिकारिक पता रहा है। जो अब पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद उनके बेटे चिराग पासवान और रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस के बीच मतभेदों के कारण दो गुटों में बंट गई है। इस घर का प्रयोग पार्टी की संगठनात्मक बैठकों और अन्य संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नियमित रूप से किया जाता था।

विज्ञापन
government sends team to evict Chirag Paswan from bungalow allotted to his late father
चिराग पासवान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लोकसभा सांसद चिराग पासवान ने अपने दिवंगत पिता रामविलास पासवान को आवंटित बंगला बुधवार को खाली कर दिया। इससे पहले उन्हें पिछले साल जारी किए गए एक निष्कासन आदेश को अमल में लाने के लिए एक सरकारी टीम यहां भेजी गई थी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के तहत आने वाले संपदा निदेशालय की एक टीम के वहां पर पहुंचने के तुरंत बाद लुटियंस दिल्ली में जनपथ स्थित बंगले से फर्नीचर और घरेलू सामान ले जाया गया।

विज्ञापन


लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के आधिकारिक पते 12 जनपथ बंगले से सामान लदे दो ट्रक बाहर निकले, जबकि तीन और बंगले के सामने खड़े थे। अधिकारियों ने कहा कि बंगला केंद्रीय मंत्रियों के लिए रखा गया है और सरकारी आवास में रहने वालों को इसे खाली करने के लिए कहा गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस के बीच मतभेदों के चलते लोजपा दो धड़ों विभाजित हो गई। दोनों लोजपा के नेतृत्व के लिए अड़े हुए हैं।
विज्ञापन


यह घर लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपी) का आधिकारिक पता रहा है। जो अब पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की मृत्यु के बाद उनके बेटे चिराग पासवान और रामविलास पासवान के भाई पशुपति कुमार पारस के बीच मतभेदों के कारण दो गुटों में बंट गई है। इस घर का प्रयोग पार्टी की संगठनात्मक बैठकों और अन्य संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नियमित रूप से किया जाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed