फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government school headmistress force to clean toilets to students in tamil nadu

Tamil Nadu: सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने छात्रों से कराए शौचालय साफ, शिक्षा विभाग ने किया निलंबित

Thu, 01 Dec 2022 09:33 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, इरोड
पीटीआई, इरोड Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 01 Dec 2022 09:33 PM IST
सार

Tamil Nadu News: पुलिस के अनुसार, छह छात्रों में से एक को शौचालय की सफाई के बाद बुखार हो गया। छह छात्रों को दो शौचालयों को साफ करने के लिए कहा गया था।

विज्ञापन
government school headmistress force to clean toilets to students in tamil nadu
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social media

विस्तार

तमिलनाडु में पेरुंदुरई के एक सरकारी स्कूल की प्रधानाध्यापिका को छात्रों से शौचालय साफ करवाना महंगा पड़ गया। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि प्रधानाध्यापिका ने छात्रों पर शोचालय साफ करने का दवाब बनाया, टीचर पर छात्रों ने शौचालय साफ करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, छह छात्रों में से एक को शौचालय की सफाई के बाद बुखार हो गया। छात्र को 21 नवंबर को किए गए कार्य के दौरान मच्छरों ने काट लिया था। उसकी मां ने इस मामले को इरोड जिला कलेक्टर एच कृष्णनुन्नी के समक्ष उठाया था। जिन्होंने शिक्षा विभाग को इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


इसके बाद प्रधानाध्यापिका पर जांच बिठाई गई। यह पता चला कि छह छात्रों को दो शौचालयों को साफ करने के लिए कहा गया था। वहीं शौचालय मुख्य रूप से शिक्षकों द्वारा उपयोग किया जाता है और दूसरे का छात्रों द्वारा किया जाता है। बात बढ़ने पर शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में शिक्षा विभाग ने प्रधानाध्यापिका को सामने पेश होने का आदेश दिया था लेकिन वह फरार हो गई। इस बीच एक अन्य छात्र की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस मामले को देख रही है। पुलिस ने बताया कि फरार स्कूल संचालक की तलाश की जा रही है।


लेगिंग पहनने वाली शिक्षिका को परेशान करने का आरोप
वहीं, केरल के मलप्पुरम में एक सरकारी स्कूल की शिक्षिका ने अपनी प्रधानाध्यापिका पर विद्यालय परिसर में लेगिंग पहनकर आने पर उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है। शिक्षिका के मुताबिक, प्रधानाध्यापिका ने उससे कहा कि लेगिंग ‘सभ्य’ पोशाक नहीं है। जब शिक्षिका ही इस तरह के कपड़े पहनकर आएगी तो छात्र-छात्राओं से पोशाक पहनकर आने की उम्मीद कैसे की जा सकेगी। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed