Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government says Parliament now 18 Indian nationals in Russian army and 16 missing

Indians Missing: रूसी सेना में अब भी फंसे 18 भारतीय नागरिक, 16 लापता; सरकार ने संसद में दी जानकारी

Fri, 28 Mar 2025 09:55 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Fri, 28 Mar 2025 09:55 PM IST
सार

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने शुक्रवार को संसद में बताया कि रूसी सेना में अभी भी 18 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से 16 नागरिकों के लापता होने की रूसी पक्ष द्वारा जानकारी दी गई है। हालांकि, रूसी अधिकारियों से अपील की गई है कि वह नागरिकों की सुरक्षा और उनकी जल्द रिहाई सुनिश्चित की जाए। 

विज्ञापन
Government says Parliament now 18 Indian nationals in Russian army and 16 missing
कीर्ति वर्धन सिंह, विदेश राज्य मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को संसद में बताया कि रूसी सेना में अभी भी 18 भारतीय नागरिक सेवारत हैं। रूस की ओर से जानकारी दी गई है कि इनमें से 16 नागरिक लापता हैं। विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित जवाब में इस बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


सरकार से पूछा गया कि क्या उसके पास रूसी सेना में शामिल भारतीय नागरिकों की संख्या का डेटा है। इसके अलावा, विदेश मंत्रालय (एमईए) से यह भी पूछा गया कि क्या सरकार के पास उन भारतीय नागरिकों के भारत लौटने की तारीखों का डेटा है, जिन्हें अब तक रिहा किया गया है। 
विज्ञापन


127 में से 97 नागरिकों की सेवाएं समाप्त की गईं
सवालों का जवाब देते हुए विदेश राज्य मंत्री सिंह ने कहा, 'उपलब्ध जानकारी के अनुसार, रूसी सशस्त्र बलों में 127 भारतीय नागरिक थे, जिनमें से 97 की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। इस मामले पर भारत और रूसी सरकारों के बीच उच्चतम स्तर पर निरंतर बातचीत की गई, जिसके परिणामस्वरूप यह संभव हो सका।'
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय मिशन ने की भारत वापसी में सहायता
कीर्ति वर्धन सिंह ने कहा कि रूसी सेना में भारतीय नागरिकों की सेवा समाप्त होने के बाद, रूस में भारतीय मिशन ने उनकी भारत वापसी में सहायता की, जिसमें यात्रा दस्तावेजों की सुविधा और हवाई टिकटों की व्यवस्था करना शामिल है। सिंह ने कहा, 'फिलहाल, 18 भारतीय नागरिक रूसी सेना में हैं, जिनमें से 16 के लापता होने की रूसी पक्ष द्वारा जानकारी दी गई है।'


नागरिकों की सुरक्षा और रिहाई की अपील की गई
सरकार ने संसद को बताया कि रूसी अधिकारियों से सेना में फंसे नागरिकों की सुरक्षा और उनकी जल्द रिहाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया है। साथ ही लापता व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी देने की अपील की गई है। मंत्री सिंह ने कहा कि रूसी पक्ष ने अगस्त 2024 में घोषणा की थी कि रक्षा मंत्रालय ने अप्रैल 2024 से अपने सशस्त्र बलों में भारतीय नागरिकों की भर्ती बंद कर दी है।  

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed