फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government says advisory issued to States to prevent fake news and spread of rumors on social media

सोशल मीडिया पर अफवाहों के प्रसार को रोकने के लिए राज्यों को परामर्श भेजे गए : सरकार

Tue, 05 Feb 2019 03:06 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 05 Feb 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
Government says advisory issued to States to prevent fake news and spread of rumors on social media
हंसराज गंगाराम अहीर
सरकार ने मंगलवार को कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाहों के प्रसार और भीड़ द्वारा हिंसा पर अंकुश लगाने के लिए राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को परामर्श जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


लोकसभा में गृह राज्य मंत्री हंसराज गंगाराम अहीर ने राम चरित्र निषाद के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, "गृह मंत्रालय ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने और कानून हाथ में लेने वाले पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए समय समय पर राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को परामर्श भेजे गए हैं।" 
विज्ञापन


अहीर ने कहा, "भीड़ द्वारा हिंसा एवं हत्या की घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी उपायों को अपनाने के लिए भी राज्यों एवं केंद्र शासित राज्यों को परामर्श जारी किए गए हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्यों से कहा है कि हिंसा भड़काने से जुड़ी अफवाहों के प्रसार से पहले उसके बारे में पहले ही पता लगाना सुनिश्चित किया जाए। (इनपुट:भाषा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed