फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government planning to create sufficient jobs for youths: Naqvi

देश में रोजगार की कमी नहीं, युवाओं को प्रशिक्षित कर रही सरकार: नकवी

Mon, 19 Dec 2016 02:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Mon, 19 Dec 2016 02:13 AM IST
विज्ञापन
Government planning to create sufficient jobs for youths: Naqvi
मुख्तार अब्बास नकवी

केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि देश में रोजगार की कमी नहीं है और युवाओं में उत्साह की कमी नहीं है। रोजगार देने वाली संस्थाओं और रोजगार चाहने वाले युवाओं के बीच सेतु का काम करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल विकास के लिए अलग मंत्रालय का गठन किया है। 

विज्ञापन


नकवी ने यह बात राजकीय पालीटेक्निक के मैदान में आयोजित रोजगार मेले में कही। नकवी ने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कौशल विकास जैसी महत्वाकांक्षी परियोजना चालू की, जिसमें से अधिक सेक्टरों में तथा 40 से अधिक जॉब रोल के लिए युवाओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है। 
विज्ञापन


इसकी अगली कड़ी के रूप में रोजगार मेले का आयोजन प्रधानमंत्री के निर्देशन में पूरे देश में किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में आठ मेले आयोजित किए जा चुके हैं, जिसमें 24000 से ज्यादा युवाओं को रोजगार से जोड़ा गया है। कार्यक्रम में मंत्री ने युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर राष्ट्रीय कौशल विकास निगम के कर्नल अजय जिंदल, अविनाश चौधरी, नितिन, रवि शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश ठाकुर, केके मिश्रा, नरेंद्र आचार्य, आकाश पाल, गिरीश वर्मा, राजेश सिंह, नत्थू राम कश्यप, अमोलक आदि मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed