{"_id":"5eafa5208ebc3e9042044d66","slug":"government-of-india-extends-the-invitation-of-nominations-for-sardar-patel-national-unity-award-till-30th-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित करने की तिथि बढ़ाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार ने राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित करने की तिथि बढ़ाई
Mon, 04 May 2020 10:46 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 04 May 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार
- फोटो : PTI
भारत सरकार ने सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार के लिए नामांकन आमंत्रित करने की तिथि को 30 जून, 2020 तक बढ़ा दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी है।
विज्ञापन
Government of India extends the invitation of nominations for Sardar Patel National Unity Award till 30th June 2020: Ministry of Home Affairs
— ANI (@ANI) May 4, 2020
विज्ञापन
बता दें कि पिछले साल केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता को बढ़ावा देने के लिए पद्म पुरस्कारों की तरह ‘सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता पुरस्कार’ देने की घोषणा की थी। यह पुरस्कार इस दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को दिया जाता है।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिसंबर 2018 में केवाडिया में डीजीपी और आईजीपी की वार्षिक बैठक में इस पुरस्कार देने वाले संस्थान की घोषणा की थी। गौरतलब है कि केवाडिया में ही सरदार वल्लभभाई पटेल की विशालकाय प्रतिमा है। गृह मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, यह सम्मान मजबूत और संयुक्त भारत के मूल्यों पर बल देने और एकता व अखंडता को बढ़ावा देने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए दिया जाता है।
कौन होंगे पुरस्कार के पात्र
जाति, पेशा, पद और लिंग का भेद किए बिना कोई भी व्यक्ति जो इस दिशा में उत्कृष्ट कार्य करेगा, पुरस्कार पाने का हकदार होगा। पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जा सकता है। पुरस्कार पाने वालों के नाम भारत सरकार के गजट में प्रकाशित किए जाएंगे और राष्ट्रपति के आदेश पर इससे संबंधित एक रजिस्टर भी रखा जाएगा। पुरस्कार कमल के पत्ते के रूप में होगा और यह सोना और चांदी मिश्रित होगा।