फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government make new guideline for Amar Nath pilgrims to wear bulletproof jackets

नए नियम से परेशान हुए अमरनाथ यात्री, बुलेटप्रूफ जैकेट पहनना होगा अनिवार्य

Fri, 23 Mar 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वडोदरा Updated Fri, 23 Mar 2018 10:59 AM IST
विज्ञापन
government make new guideline for Amar Nath pilgrims to wear bulletproof jackets
अमरनाथ यात्रा

पिछले साल अनंतनाग में गुजरात के अमरनाथ यात्रियों पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। हमले के एक साल बाद गुजरात सरकार ने यात्रा पर जाने वाले अपने प्रदेश के यात्रियों के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सरकार ने टूर ऑपरेटर्स के जरिए जाने वाले यात्रियों के लिए बुलेटप्रूफ जैकेट पहनना अनिवार्य कर दिया है। इन दिशा-निर्देश में कहा गया है कि ड्राइवरों की उम्र सीमा 50 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। परिवहन आयुक्त आरएम जादव का कहना है- बुलेटप्रूफ जैकेट प्रदान करने का आदेश गृह विभाग से आया है। यह एक सलाह है।

विज्ञापन


वडोदरा के टूर ऑपरेटर का कहना है कि जैकेट्स खरीदने से उनपर और यात्रियों पर अत्यधिक भार पड़ेगा। उन्होंने कहा- यदि हम दिशा-निर्देश का पालन नहीं करते हैं तो सरकार हमें टूर का परमिट नहीं देगी। इसकी वजह से हमारे लिए कागजी काम और परेशानियां बढ़ेंगी। हमने यात्रियों से कहा है कि वह अपनी बुलेटप्रूफ जैकेट खरीद लें क्योंकि हम इसे वहन नहीं कर सकते हैं। बड़ोदा टूर एंड ट्रैवल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सिद्दीक गांधी ने कहा- एक बुलेटप्रूफ जैकेट की कीमत 12,000 रुपए है।
विज्ञापन


अमरनाथ यात्रा के लिए हर साल गुजरात से 5,000 से 7,000 यात्री पंजीकरण कराते हैं। वहीं 35,000 यात्री अपंजीकृत होते हैं। टूर ऑपरेटर्स आमतौर पर प्रति व्यक्ति 10,000 रुपए लेते हैं। गांधी ने कहा- ज्यादातर यात्री अतिरिक्त पैसा नहीं दे सकते हैं। अखिल गुजरात टूरिस्ट व्हीकल ऑपरेटर्स फेडरेशन के अध्यक्ष हरी पटेल ने पूछा कि कैसे हम बुलेटप्रूफ जैकेट खरीद सकते हैं जो आम तौर पर खुले बाजार में नागरिकों के लिए उपलब्ध नहीं है। बस ऑपरेटर इसलिए परेशान हैं क्योंकि यह नियम केवल उनपर लागू होता है। ट्रेन या हवाई जहाज से यात्रा करने वाले इससे बाहर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed