फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government lifted ban on overseas several Indian Sikhs

केंद्र ने विदेश में बसे कई भारतवंशी सिखों पर लगी रोक हटाई

Mon, 04 Apr 2016 03:45 AM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली
एजेंसी/ नई दिल्ली Updated Mon, 04 Apr 2016 03:45 AM IST
सार

  • देश लौट सकेंगे कई सिख
  • देश विरोधी गतिविधि में शामिल होने के आरोप में लगाया गया था यात्रा प्रतिबंध
  • काम आया अकाली दल का दबाव
  • पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए अहम कदम

विज्ञापन
government lifted ban on overseas several Indian Sikhs
- फोटो : Getty Images

विस्तार

केंद्र सरकार ने विदेश में बसे कई भारतवंशी सिखों पर लगे यात्रा से संबंधित प्रतिबंध हटा लिए हैं। ये सिख कथित तौर पर 1980 और 1990 के दशक में देश विरोधी गतिविधियों में शामिल थे। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में इस बात के संकेत हैं कि सरकार ने यह कदम सहयोगी अकाली दल के दबाव में उठाया है।

विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों ने देश के खिलाफ कार्य करने वाले या ध्वंसात्मक गतिविधियों में शामिल लोगों की एक सूची तैयार की थी। यह सूची विभिन्न स्तरों पर बनाई गई है और इसमें शामिल लोगों के भारत आने पर प्रतिबंध है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि लंबी चर्चा के बाद इस ब्लैक लिस्ट में से कुछ नामों को हटा दिया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि अकाली दल प्रमुख और पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। बादल ने पीएम से आग्रह किया था कि 36 सिखों पर लगे प्रतिबंध हटा लिए जाएं। भारत आने पर लगी रोक के कारण इन लोगों को विदेश में रहना पड़ रहा है। मोदी के हस्तक्षेप के बाद गृह मंत्रालय ने अकाली प्रमुख की बात मान ली है। वैसे ब्लैक लिस्ट से कितने नाम हटाए गए हैं, इसकी सही संख्या नहीं पता चल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


1980 और 90 के दशक में कई सिख परिवारों ने अमेरिका, कनाडा, जर्मनी और ब्रिटेन समेत कई दूसरे देशों में राजनीतिक शरण ली थी। इनमें से कई पर भारत में मामले दर्ज किए गए और उनकी स्वदेश वापसी पर रोक लगा दी गई। अधिकारियों के अनुसार यह संख्या हजारों में है। मोदी के 2014 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद प्रकाश सिंह ने उनसे इस बारे में बात की थी। प्रकाश सिंह ने मोदी से मांग की थी कि वह गृह मंत्रालय को ऐसे मामलों को नियमित रिव्यू करने का निर्देश दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed