फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government issued order to shut down Sterlite after that SIPCOT cancelled land allotted to Vedanta

सरकार ने किया स्टरलाइट बंद तो समर्थकों के चेहरों पर आई खुशी, दूसरे फेज का आवंटन भी रद्द

Tue, 29 May 2018 01:58 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चैन्ने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चैन्ने Updated Tue, 29 May 2018 01:58 PM IST
विज्ञापन
Government issued order to shut down Sterlite after that SIPCOT cancelled land allotted to Vedanta
Tuticorin Sterlite Plant

तमिलनाडु के तूतीकोरिन में बने स्टरलाइट कॉपर प्लांट को बंद करने के सरकारी फरमान से इसका विरोध कर रहे लोगों में खुशी है। पिछले हफ्ते इस संयंत्र का विरोध कर रहे लोगों का विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया था। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी। जैसे ही सरकार ने इस प्लांट को बंद करने का फैसला किया। उसके कुछ देर बाद ही एक टीम वहां पहुंची और कंपनी को सील कर दिया।

विज्ञापन


एक प्रदर्शनकारी ने कहा, 'हम इसके खिलाफ ही लड़ रहे थे और सरकार द्वारा कार्रवाई करने के लिए 13 मासूम गांववालों को अपनी जिंदगी गंवानी पड़ी।' पर्यावरणविद् नित्यानंद जयराम ने कहा, '13 गांववालों जिन्हें कि गोली मारी गई थी उनके द्वारा किया गया महान बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। वेदांता समूह पर्यावरण मानदंडों का मजाक बनाने में माहिर है।'
विज्ञापन


तमिलनाडु सरकार द्वारा स्टरलाइट को स्थायी तौर पर बंद करने का आदेश देने के बाद के बाद तमिलनाडु के राज्य उद्योग संवर्धन निगम (एसआईपीसीओटी) ने वेदांता लिमिटेड के तांबा गलाने वाले संयंत्र को बढ़ाने के लिए तूतीकोरिन में प्रस्तावित दूसरे चरण के लिए जमीन देने से मना कर दिया है। मंगलवार सुबह जारी किए गए आदेश के अनुसार एसआईपीसीओटी के प्रबंध निदेशक के श्रीनिवासन ने बताया कि औद्योगिक परिसर में इस प्लांट के कारण विरोध प्रदर्शन हुआ। जिसमें लोगों ने पहले से मौजूद कंपनी के प्लांट द्वारा प्रदूषण फैलाने को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के अनुसार, 'क्षेत्र के लोगों ने इस प्रस्तावित प्लांट की वजह से होने वाले स्वास्थ्य कारणों की तरफ ध्यान खींचा। चूंकि दूसरे चरण के प्लांट के लिए जमीन का आवंटन एसआईपीसीओटी ने किया था इसी वजह से सार्वजनिक हितों को ध्यान में रखते हुए हम इस आवंटन को रद्द कर रहे हैं।' एसआईपीसीओटी के नियमों के अनुसार जमीन आवंटन के लिए दी गई राशि को वापस कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed