फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government is considering proposal to invite neighbourhood leaders in modi swearing in ceremony

मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं पड़ोसी देश, इमरान के नाम पर संशय

Sun, 26 May 2019 08:58 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 26 May 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
government is considering proposal to invite neighbourhood leaders in modi swearing in ceremony
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता ने भारी बहुमत से विजयी बनाकर एक बार फिर उनके हाथ में देश की बागडोर सौंप दी है। वह 30 मई को दोबारा प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। वैसे अभी तक किसी को औपचारिक निमंत्रण नहीं भेजा गया है, मगर सरकार एक प्रस्ताव पर विचार कर रही है। जिसमें पड़ोस के नेताओं को प्रधानमंत्री मोदी के शपथग्रहण समारोह में बुलाने पर चर्चा की जा रही है। 

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि भारत की पड़ोसी प्रथम नीति के महत्व को रेखांकित करते हुए मोदी 30 मई को दूसरी बार प्रधानमंत्री का पदभार संभालने के बाद पड़ोसी देश को अपनी प्राथमिकता में शामिल करेंगे। राजनयिक सूत्रों का कहना है कि सार्क देश शपथग्रहण समारोह को लेकर भारतीय अधिकारियों के संपर्क में हैं। लेकिन उनका कहना है कि वह इसमें शामिल होने की पुष्टि तभी कर सकते हैं जब उन्हें नई दिल्ली से कार्यक्रम को लेकर औपचारिक निमंत्रण प्राप्त होगा। 
विज्ञापन


मोदी ने 2014 में अपने शपथग्रहण समारोह में सार्क नेताओं को आमंत्रित किया था जिसमें पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी शामिल थे। यदि सरकार सार्क नेताओं को आमंत्रित करती है तो यह निर्णय करना काफी मुश्किल होगा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का नाम मेहमानों की सूची में शामिल किया जाए या नहीं। हालांकि दोनों देशों के बीच जिस तरह के तनाव का माहौव बना हुआ है उससे इस खान का मेहमान बनकर भारत आने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, 'मीडिया में शपथ ग्रहण समारोह के लिए विदेशी गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने के बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। निर्णय हो जाने पर हम इसके बारे में जानकारी साझा करेंगे।' कोलंबो की एक रिपोर्ट के अनुसार श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाल सिरीसेना शपथग्रहण में आ सकते हैं। ऐसी अटकले हैं कि दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी सबसे पहले भूटान यात्रा पर जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed