फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government introduce budget on the first February

पहली फरवरी को आम बजट पेश कर सकती है सरकार

Wed, 21 Sep 2016 05:39 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
एजेंसी/नई दिल्ली Updated Wed, 21 Sep 2016 05:39 AM IST
विज्ञापन
government introduce budget on the first February
- फोटो : फाइल फोटो

केंद्र सरकार इस साल एक फरवरी को आम बजट पेश कर सकती है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षा में होने वाली कैबिनेट की बैठक में फरवरी की अंतिम तारीख के बजाय एक फरवरी को बजट पेश करने के बारे में विचार किया जाएगा। ऐसा आम बजट से साथ रेल बजट के विलय के अलावा और गैर योजनागत व्यय के बीच अंतर को खत्म करने की योजना के मद्देनजर किया जाएगा। इसके लिए संसद का बजट सत्र निर्धारित समय से करीब एक माह पहले बुलाने पर भी विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रस्तावों के मुताबिक पूरी बजट प्रक्रिया तीन से चार सप्ताह पहले शुरू होगी, जिससे कि एक अप्रैल से शुरू होने वाले नए वित्त वर्ष से पहले सभी विधायी कार्यों को पूरा किया जा सके। सूत्रों ने बताया कि सरकार की योजना 25 जनवरी से बजट सत्र बुलाने की है जिससे कि एक फरवरी को बजट पेश किए जाने से एक या दो दिन पहले आर्थिक सर्वे पेश किया जा सके।
विज्ञापन


इस कारण जीडीपी का अग्रिम अनुमान सात फरवरी के बजाय सात जनवरी को लगाया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न मंत्रालयों के खर्च के बारे में मध्यावधि समीक्षा 15 नवंबर तक पूरा करना होगा। सरकार की योजना विनियोग और वित्त विधेयकों के साथ बजट प्रस्तावों को 24 मार्च तक संसद की मंजूरी दिलाना है जिससे कि बजट प्रस्तावों को एक अप्रैल से लागू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय की ओर से रखे गए प्रस्ताव के मुताबिक इस दौरान 10 या 15 फरवरी से 10 या 15 मार्च तक तीन सप्ताह तक सत्रावकाश हो सकता है जिससे कि विभिन्न संसदीय समितियां मंत्रालयों या विभागों की जांच कर सके। एक बार जब रेल और आम बजट का विलय हो जाएगा और इसे पेश करने की तारीख पहले कर दी जाएगी तो अलग से विनियोग विधेयकों और लेखानुदान की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed