फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government initiated a high level probe into the analytics carried out by social media

केंद्र सरकार ने शुरू की डाटा लीक मामले की जांच, आईटी मंत्रालय ने बुलाई बैठक

Fri, 23 Mar 2018 09:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Mar 2018 09:21 AM IST
विज्ञापन
government initiated a high level probe into the analytics carried out by social media
फेसबुक

सोशल मीडिया के जरिए चोरी होने वाले यूजर्स के डाटा लीक मामले में गुरुवार को सरकार ने एक उच्च-स्तरीय जांच शुरू कर दी है। एक उच्च सूत्र ने बताया कि इस जांच में फेसबुक और इंटरनेट के जरिए होने वाले यूजर के डाटा के हेरफेर और उसके संभावित दुरुपयोग जिसमें कि चुनावी नतीजों पर पड़ने वाला प्रभाव भी शामिल है, उसपर चर्चा की गई। आईटी मंत्रालय ने यह जांच तब की जब देश की दो बड़ी पार्टियों भाजपा और कांग्रेस के बीच इस मामले को आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। दोनों एक दूसरे पर लंदन बेस्ड कैंब्रिज एनालिटिका एजेंसी की सेवा लेने का आरोप लगा रहे हैं जिसपर विभिन्न देशों के 50 मिलियन फेसबुक यूजर के डाटा को चोरी करके उन्हें प्रभावित करने और वोटर के व्यवहार के प्रति भविष्यवाणी करने के आरोप लगे हैं। 

विज्ञापन


एक अंग्रेजी अखबार ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि सरकार यूजर्स के डाटा के साथ हेरफेर होने के मामले को काफी गंभीरता से ले रही है। यह कुछ ऐसा है जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। यह कदम तब उठाया गया है जब आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर कैंब्रिज एनालिटिका की सेवाएं लेने का आरोप लगाया जिसके जरिए वह वोटर के व्यवहार और चुनाव के दौरान उन्हें प्रभावित कर सकें। मंत्री पहले ही कह चुके हैं कि सोशल मीडिया कंपनियों जैसे कि फेसबुक के जरिए मतदाताओं को प्रभावित करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डाटा लीक मामले पर फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए गलती को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि यूजर्स का डाटा सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हमारी है। अगर हम ऐसा नहीं कर पाते हैं तो हमें आपके लिए काम करने का कोई हक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह विश्वास में सेंध लगाने जैसा है। यूजर्स किसी भी सोशल साइट के साथ जानकारी साझा करते हुए यह विश्वास रखते हैं कि उनकी जानकारी की सुरक्षा हम करेंगे। मैं यह समझने की कोशिश कर रहा हूं कि आखिर ऐसा कैसे हुआ। हम यह भी सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहे हैं कि भविष्य में ऐसा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed