फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government implemented dress code for teachers pants-shirt for men and sarees for women assam news and Update

Assam: सरकार ने शिक्षकों के लिए लागू किया ड्रेस कोड, जींस-टीशर्ट पर बैन; महिलाओं के लिए सूट-सलवार और साड़ी तय

Sat, 20 May 2023 10:42 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 20 May 2023 10:42 PM IST
सार

शनिवार को शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने आदेश ट्वीट करते हुए लिखा कि स्कूली शिक्षकों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड में लोगों को गलतफहमियां हैं। इसलिए मैं ड्रेस कोड स्पष्ट करने के लिए अधिसूचना शेयर कर रहा हूं। अधिसूचना में कहा गया है कि कुछ स्कूली शिक्षक अपने पसंदीदा कपड़े पहनकर स्कूल आते हैं।

विज्ञापन
Government implemented dress code for teachers pants-shirt for men and sarees for women assam news and Update
असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा - फोटो : ANI

विस्तार

असम सरकार ने स्कूल शिक्षकों के लिए आदेश जारी किए हैं। आदेश में शिक्षकों के लिए ड्रेस कोड जारी किया गया है। आदेश जारी करते हुए सरकार ने कहा कि शिक्षक कभी-कभी ऐसे कपड़े पहन लेते हैं, जो जनता को स्वीकार्य नहीं होते। शुक्रवार को जारी अधिसूचना में कहा गया था कि शिक्षकों को औपचारिक सादे रंगों के कपड़ों में स्कूल आना होगा।

विज्ञापन

जानिए शिक्षा मंत्री ने ट्वीट में क्या कहा
शनिवार को शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने आदेश ट्वीट करते हुए लिखा कि स्कूली शिक्षकों के लिए निर्धारित ड्रेस कोड में लोगों को गलतफहमियां हैं। इसलिए मैं ड्रेस कोड स्पष्ट करने के लिए अधिसूचना शेयर कर रहा हूं। अधिसूचना में कहा गया है कि कुछ स्कूली शिक्षक अपने पसंदीदा कपड़े पहनकर स्कूल आते हैं, जो समाज में स्वीकार्य नहीं है। समाज शिक्षक को शालीनता का एक उदाहरण मानता है। इसलिए इसके अनुरूप ही ड्रेस कोड का पालन करना होगा। ड्रेस कोड पालन करने से मर्यादा, शालीनता और गंभीरता दर्शाता है।

विज्ञापन

यह होगा ड्रेस कोड
अधिसूचना में ड्रेस कोड के बारे में स्पष्ट रूप से बताया गया है। निर्धारित ड्रेस कोड के अनुसार, पुरुष शिक्षकों को शर्ट-पैंट पहनना चाहिए, जो सादे रंग का हो और औपचारिकता दर्शाता हो। वहीं महिला शिक्षक सूट-सलवार, साड़ी और मेखेला-चादोर पहन सकती हैं। स्कूल में महिला शिक्षकों के लिए टीशर्ट, जींस और लेगिंग जैसे कपड़े वर्जित हैं। शिक्षकों के लिए निर्देश है कि उन्हें साफ रंगों के विनम्र और सभ्य कपड़े पहनने चाहिए, जिसमें शिक्षक की मर्यादा कायम रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed