{"_id":"570e801e4f1c1b745a4a6aec","slug":"government-help-students-studying-in-abroad-said-katheriya","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशों में पढ़ने वाले छात्रों की मदद सरकार: कठेरिया ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
विदेशों में पढ़ने वाले छात्रों की मदद सरकार: कठेरिया
ब्यूरो/ अमर उजाला, आगरा
Updated Wed, 13 Apr 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Ramshankar Katheria
- फोटो : pti
मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया ने कहा है कि विदेशों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की भारत सरकार पूरी सहायता करेगी। छात्रों की सुरक्षा को लेकर सरकार चिंतित है।
विज्ञापन
यूक्रेन में हुए हमले में घायल छात्र इंद्रजीत सिंह चौहान के परिवार से मिलने पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि विदेशों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर हमारी विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी चिंतित हैं। घायल छात्र इंद्रजीत के संबंध में सुषमा स्वराज ने पूरी जानकारी ली है।
विज्ञापन
उन्होंने इंद्रजीत के परिजनों को धैर्य बनाये रखने के लिए कहा है। सरकार की तरफ से जो भी मदद होगी, वह उपलब्ध करायी जाएगी। इंद्रजीत को शीघ्र भारत लाने की
विज्ञापन
व्यवस्था की जाएगी। इस मौके पर मंत्री प्रतिनिधि अनिल चौधरी, शरद चौहान, अनिरुद्ध भदौरिया, विजय भदौरिया, सुमित कठेरिया आदि मौजूद थे।