{"_id":"5ed924f50a6f0f5c8440fcce","slug":"government-has-reduced-basic-customs-duty-on-import-of-masur-dal","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार ने मसूर दाल का आयात शुल्क 10 फीसदी घटाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए सरकार ने मसूर दाल का आयात शुल्क 10 फीसदी घटाया
Thu, 04 Jun 2020 10:14 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 04 Jun 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
मसूर दाल
सरकार ने तीन महीनों के लिए मसूर दाल पर आयात शुल्क घटाकर 10 फीसदी कर दिया है, इस कदम का उद्देश्य इस दाल की घरेलू उपलब्धता को बढ़ाना है। इससे पहले इस दाल पर आयात शुल्क 30 फीसदी था।
विज्ञापन
केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क (सीबीआईसी) बोर्ड ने 30 जून, 2017 की एक अधिसूचना में संशोधन करते हुए कहा है कि वह तात्कालिक रूप से 31 अगस्त 2020 तक मसूर दाल पर आयात शुल्क को कम किया जा रहा है। भारत दुनिया में दलहनों का सबसे बड़ा उपभोक्ता और आयातक देश है।
विज्ञापन