{"_id":"5f4fbf658ebc3e54db3c8dde","slug":"government-gave-permission-to-airlines-to-operate-flights-with-60-percent-capacity","type":"story","status":"publish","title_hn":"60 फीसदी क्षमता के साथ उड़ानें संचालित कर सकेंगी एयरलाइंस, सरकार ने दी अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
60 फीसदी क्षमता के साथ उड़ानें संचालित कर सकेंगी एयरलाइंस, सरकार ने दी अनुमति
Wed, 02 Sep 2020 09:21 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 02 Sep 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पेक्सेल्स
केंद्र सरकार ने भारतीय विमानन कंपनियों को अतिरिक्त ढील देते हुए कोविड-19 से पहले के स्तर की तुलना में 60 प्रतिशत क्षमता के साथ घरेलू उड़ानों को संचालित करने की बुधवार को अनुमति दे दी। इस संबंध में एक आधिकारिक आदेश जारी किया।
विज्ञापन
इससे पहले नागर विमानन मंत्रालय ने 26 जून को विमानन कंपनियों को कोविड-19 से पहले की अधिकतम 45 प्रतिशत क्षमता के साथ उड़ानें संचालित करने की अनुमति दी थी। मंत्रालय ने इस आदेश को संशोधित करते हुए 45 फीसदी के स्थान पर 60 फीसदी क्षमता के साथ उड़ानें परिचालित करने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
बता दें कि देश में 25 मार्च को लगाए गए लॉकडाउन के चलते विमानन सेवाओं पर रोक लग गई थी। बाद में 25 मई को घरेलू उड़ानों को 33 फीसदी की क्षमता के साथ शुरू किया गया था। हालांकि देश में नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर अब भी पाबंदी है।
विज्ञापन