फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government forcibly retires 21 tax officers, action against 85 officers so far

सरकार ने 21 कर अधिकारियों को जबरन किया रिटायर, अब तक 85 के खिलाफ कार्रवाई

Wed, 27 Nov 2019 05:15 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 27 Nov 2019 05:15 AM IST
विज्ञापन
Government forcibly retires 21 tax officers, action against 85 officers so far
CBDT

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए केंद्र सरकार ने 21 ‘भ्रष्ट’ आयकर अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्त कर दिया। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सरकार ने भ्रष्टाचार और कदाचार के मामलों में पांचवें चरण की कार्रवाई करते हुए इन अधिकारियों की छुट्टी की है। सरकार ने इससे पहले भी भ्रष्ट अधिकारियों को जबरन रिटायर किया है।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने नियम 56 (जे) के तहत ग्रुप बी के 21 आयकर अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोपों और सीबीआई जांच के बाद बाहर का रास्ता दिखाया गया। इस साल जून से भ्रष्ट अधिकारियों को जबरन सेवानिवृत्ति देने का यह पांचवां चरण है। अब तक 64 उच्च पदस्थ अधिकारियों सहित कुल 85 अधिकारियों को जबरन रिटायर किया गया है। इनमें 12 सीबीडीटी के अधिकारी थे।
विज्ञापन


जिन अफसरों को जबरन रिटायर किया गया है, वे सभी ग्रुप सी से पदोन्नत होकर ग्रुप बी में आए थे। इससे पहले चार चरणों में जिन्हें रिटायर किया गया है, वे भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी थे और उनमें से कुछ तो प्रधान आयुक्त और आयुक्त जैसे वरिष्ठ पदों पर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के अधिकारी

इस बार रिटायर किए गए सबसे ज्यादा छह अधिकारी महाराष्ट्र के हैं। इनमें मुंबई में पदस्थापित प्रीता बाबूकुट्टन, विजय कुमार कोहड़, टीवी मोहन, ठाणे में पदस्थापित अनिल मलेल और माधवी चव्हाण के अलावा नागपुर में तैनात एमडी जगदाले शामिल हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश और राजस्थान के चार-चार अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। इस सूची में झारखंड, गुजरात और मध्य प्रदेश में पदस्थापित दो-दो अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इनमें से कुछ अधिकारियों को तो सीबीआई ने रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा था।


 

पीएम मोदी की घोषणा के अनुरूप कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से अपने भाषण में कहा था कि कर विभाग में कुछ ऐसे लोग हैं, जो अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर ईमानदार करदाताओं को परेशान कर रहे हैं। इसके अलावा प्रक्रियागत मामूली गलती के लिए भी कठोर कार्रवाई कर रहे हैं। मोदी ने कहा था कि हम इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं करेंगे और भ्रष्ट अधिकारियों को जबरन रिटायर करने के लिए कड़े कदम उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed