फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   government declared kollam fire accident national disaster

'कोल्लम घटना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें'

Wed, 13 Apr 2016 11:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली।
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली। Updated Wed, 13 Apr 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
government declared kollam fire accident national disaster
कोल्लम में स्थित एक मंदिर में आतिशबाजी के दौरान लगी आग में 110 लोगों की मौत हो गई - फोटो : PTI

केरल सरकार ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह कोल्लम हादसे को राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। राज्य की कैबिनेट बैठक के बाद मुख्यमंत्री ओमन चांडी ने कहा कि केंद्र को बिना देरी किये घटना को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए जरूरी कदम उठाने चाहिए। इसके साथ ही चांडी ने मंत्रियों की कैबिनेट सब कमेटी बनाई है, जिसमें अडूर प्रकाश, वी एस शिवकुमार और शिबू बेबी जॉन हैं।

विज्ञापन


कमेटी घटनास्थल का दौरा कर जानमाल के नुकसान का आकलन करेगी। इसके बाद सरकार राहत एवं मुआवजे का एलान करेगी। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के नेता कोडीयरी बालकृष्ण को हादसे पर राजनीति ना करने की सलाह दी। मुख्यमंत्री के अनुसार हादसे में मारे गये 13 लोगों की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


मामले में 21 लोगों के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके लिए डीएनए टेस्ट कराए जा रहे हैं। दस अप्रैल को पुत्तिंगल मंदिर में हुई इस घटना में अब तक 113 लोगों के मरने की खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed