{"_id":"59949c4c4f1c1b2e2f8b45d8","slug":"government-cuts-price-of-knee-implants-surgeries-to-cost-nearly-70-less","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुटने की सर्जरी के दाम हुए 70 प्रतिशत तक कम, GST लगने के बाद इतने देने होंगे पैसे ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
घुटने की सर्जरी के दाम हुए 70 प्रतिशत तक कम, GST लगने के बाद इतने देने होंगे पैसे
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 17 Aug 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
Knee Surgery
सरकार ने हार्ट के मरीजों के लिए स्टंट की कीमत कम करने के बाद अब घुटने के सर्जरी के नये रेट तय किए हैं। नये रेट के मुताबिक सर्जरी की कीमत 54 हजार से 1.14 लाख रुपये तय की गई है। घुटने की सर्जरी के लिए ये दाम पहले के रेट से 70 प्रतिशत कम है।
विज्ञापन
सरकार ने ये फैसला निजी अस्पतालों में घुटने की सर्जरी के लिए ले रहे मनमानी रकम को देखते हुए लिया है। खुदरा मूल्य निर्धारित होने से घुटने के मरीजों की साल में 1500 रुपये की बचत होगी।
विज्ञापन
रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने मीडिया से कहा कि सरकार अब निजी और सरकारी अस्पतालों में चल रहे अवैध रूप से इस तरीके को और बर्दाश्त नहीं करेगी। कैंसर और ट्यूमर के लिए विशेष इम्पालंट के मामले में मौजूदा कीमत 4-9 लाख रूपये से घटाकर 1,13,950 रुपये तक कर दी गई है।
विज्ञापन
बता दें कि देश में करीब ढेड़ से दो करोड़ लोगों को घुटने की सर्जरी करवाने की जरुरत पड़ती है। सरकारी आकड़ों के मुताबिक, देश में हर साल सवा लाख लोगों की घुटने की सर्जरी की जाती है। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने इस महीने की शुरुआत में ऑर्थोपेडिक नी इम्प्लांट पर औसत लाभ 313 प्रतिशत होने की बात कही थी।
अनंत कुमार ने आगे कहा कि सरकार ने पहले दिल के मरीजों के लिए दाम कम किए थे और इसी की तर्ज पर अब घुटने के मरीजों की संख्या को ध्यान में रखते हुए दाम कम करने का फैसला लिया है। उन्होंने आगे कहा है कि एमआरपी से ज्यादा पैसा वसुलने वालों के खिलाफ सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। बता दें कि घुटने के नए दामों के साथ जीएसटी भी जोड़ा जाएगा।