फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government can send Air India employees to public sector companies

एयर इंडिया कर्मचारियों को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में भेज सकती है सरकार

Mon, 15 Jan 2018 01:49 AM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Mon, 15 Jan 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
Government can send Air India employees to public sector companies
Air india job
सरकार एयर इंडिया कर्मचारियों को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में लगाने और उन्हें स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) पैकेज देने जैसे महत्वपूर्ण कदमों पर विचार कर रही है। एयर इंडिया के विनिवेश के लिए आगे बढ़ने से पहले सरकार इन कदमों पर विचार कर रही है। वहीं एयर इंडिया को बेचने के सरकार के फैसले का कई कर्मचारी संघ कड़ा विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन


कर्ज तले दबी सरकारी विमान सेवा को 49 फीसदी प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की मंजूरी दी गई है। इस दौरान एक आसान रणनीतिक विनिवेश सुनिश्चित किए जाने के प्रयास सहित मंत्रियों का एक समूह अन्य विकल्पों पर भी विचार कर रहा है। एक अनुमान के अनुसार, कर दाताओं के पैसे पर चलने वाली विमान सेवा 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक कर्ज के बोझ तले दबी है। वहीं विमान सेवा में पैसे और इस विनिवेश योजना का उद्देश्य विमान सेवा को फिर से पटरी पर लाना है।
विज्ञापन


पढ़ें- बदलेंगे महाराजा के दिन, एअर इंडिया में 49 फीसदी विदेशी निवेश को मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि सरकार इस बात का प्रयास कर रही है कि विमान सेवा के कर्मचारियों को सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में शामिल होने का विकल्प दिया जाए। वहीं वीआरएस पैकेज दिए जाने संबंधी फैसलों पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि फिलहाल अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है। नागरिक विमानन सचिव आरएन चौबे ने कहा कि कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed