{"_id":"5a55ca0b4f1c1b37198b5f23","slug":"foreign-airlines-allowed-to-invest-up-to-49-under-approval-route-in-air-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदलेंगे महाराजा के दिन, एअर इंडिया में 49 फीसदी विदेशी निवेश को मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बदलेंगे महाराजा के दिन, एअर इंडिया में 49 फीसदी विदेशी निवेश को मंजूरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 10 Jan 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : PTI
केंद्रीय कैबिनेट ने एअर इंडिया इंडिया में जान फूंकने के लिए महत्वपूर्ण फैसला किया है। बुधवार को कैबिनेट ने एअर इंडिया समेत भारतीय एयर लाइन कंपनियों में 49 फीसदी विदेशी निवेश का रास्ता साफ कर दिया है। इसी के साथ सिंगल ब्रांड रिटेल ट्रेडिंग में 100 फीसदी विदेशी निवेश को हरी झंडी दे दी है।
विज्ञापन
कैबिनेट ने विमानन और निर्माण क्षेत्र के लिए भी एफडीआई नियमों में कमी की है। सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि यह फैसला एफडीआई पॉलिसी को उदार और आसान बनाने के लिए किया गया जिससे व्यापार को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
इस फैसले से देश में विकास होगा और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसलिए निर्माण क्षेत्र में भी सरकार ने 100 फीसदी FDI को मंजूरी दी है। आपको बता दें कि हालही में घाटे से जूझती सार्वजनिक विमानन कंपनी एयर इंडिया ने कॉन्ट्रेक्ट आधार पर भर्ती किए गए 412 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन
एअर इंडिया ने इन लोगों को सेवानिवृत्ति के बाद कॉन्ट्रेक्ट आधार पर नियुक्त किया था। एअर इंडिया के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) प्रदीप सिंह खरोला के आदेश पर यह कदम उठाया गया था।
पढ़ें: अमेरिका की फटकार से बौखलाया पाकिस्तान, खुफिया और रक्षा सहयोग किये खत्म
इस कदम से गैर-तकनीकी भूमिकाओं पर काम कर रहे कर्मचारियों पर गाज गिरी थी। पांच जनवरी को कार्यकारी निदेशक-कार्मिक द्वारा जारी एक सर्कुलर के मुताबिक, सीएमडी के आदेश के अनुसार कॉन्ट्रेक्ट आधार पर नियुक्त गैर-तकनीकी कर्मचारियों (इन लोगों के अलावा - पायलट, फ्लाइट डिस्पेचर, सर्विस इंजीनियर, ओपीटी, ओटीटी इंस्ट्रेक्टर्स, फ्लाइट सेफ्टी) को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया था।
Foreign airlines allowed to invest up to 49% under approval route in Air India, decides Union Cabinet
— ANI (@ANI) January 10, 2018