फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government can not provide immediate grant for welfare programs of lawyers : Ravishankar Prasad

वकीलों के कल्याण कार्यक्रमों के लिए तत्काल अनुदान नहीं दे सकती सरकार : रविशंकर प्रसाद

Wed, 13 Feb 2019 01:45 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Gaurav Pandey Updated Wed, 13 Feb 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
Government can not provide immediate grant for welfare programs of lawyers : Ravishankar Prasad
रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

केंद्र सरकार वकीलों के कल्याण कार्यक्रमों के लिए अनुदान नहीं दे सकती। यह बात केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) और राज्य बार संघों के सदस्यों के साथ बैठक के दौरान के कही। केंद्रीय कानून मंत्री ने मंगलवार को वकीलों के अपने लिए कल्याण योजनाओं की मांग को लेकर देशव्यापी विरोध मार्च करने के बाद इस मुद्दे पर चर्चा के लिए बुलाया था। इस विरोध मार्च में करीब 35 हजार वकीलों ने हिस्सेदारी की थी।

विज्ञापन


कानून मंत्री ने 21 लोगों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक के दौरान कहा कि वकीलों के लिए आवास उपलब्ध कराना राज्य सरकारों के अधिकारों के तहत आता है। बीसीआई की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, प्रसाद ने वकीलों के कल्याण के लिए तत्काल कोई अनुदान उपलबध कराने में असमर्थता जताई, लेकिन उन्होंने आश्वासन दिया कि वह दिल्ली विकास प्राधिकरण  के साथ इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। 
विज्ञापन


साथ ही कहा कि वह कुछ वकीलों और अधिकारियों की कमेटी गठित करेंगे, जो वकीलों के कल्याण के लिए कुछ उपाय सुझाएगी। बीसीआई चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा ने बैठक के बाद कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने 2 मार्च को वकीलों के आगामी कदम पर चर्चा करने के लिए फिर से मिलने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यसभा में भी किया था वकीलों की मांग पर विचार का वादा

इससे पहले कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मंगलवार को राज्य सभा में भी प्रश्नकाल के दौरान कहा था कि वह वकीलों का सम्मान करते हैं। उनकी मांगों पर सरकार जल्द से जल्द विचार करने जा रही है। निचली अदालतों में बेहतर चैंबर सुविधा, वकीलों की कल्याणकारी योजना और आवासीय सुविधा के लिए बजटीय आवंटन सुनिश्चित कराने को लेकर देश के 15 लाख वकील हड़ताल पर हैं। 

राज्यसभा में तृणमूल कांग्रेस सांसद सुखेंदु शेखर राय ने प्रश्न काल के दौरान यह मसला उठाया था, जिसके जवाब में रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार इस मांग पर खुले दिमाग से विचार करेगी तो सभापति वेंकैया नायडू ने उन्हें सिर्फ खुले दिमाग से नहीं, बल्कि सकारात्मक दिमाग के साथ विचार करने की सलाह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed