{"_id":"5f7246cbd83a3a6fc078397c","slug":"government-buys-paddy-worth-10-53-crore-rupees-in-two-days-start-buying-on-msp-in-states","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने दो दिनों में खरीदी 10.53 करोड़ की धान, राज्यों में एमएसपी पर खरीदी शुरू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सरकार ने दो दिनों में खरीदी 10.53 करोड़ की धान, राज्यों में एमएसपी पर खरीदी शुरू
Tue, 29 Sep 2020 01:55 AM IST
Kuldeep Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 29 Sep 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
Narendra Singh Tomar
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृषि कानूनों के व्यापक विरोध के बीच सरकार ने सोमवार को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद की आशंकाओं को खारिज करते हुए धान की खरीद का ताजा आंकड़ा जारी किया। केंद्रीय कृषि मंत्रालय के मुताबिक पिछले दो दिनों में पंजाब और हरियाणा के 390 किसानों से सरकार ने 10.53 करोड़ की धान की खरीद की। सरकार ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य को समाप्त करने की बात निराधार है।
विज्ञापन
कृषि मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि पंजाब और हरियाणा में 27 सितंबर तक न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 1868 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से करीब 5637 टन धान की फसल खरीदी गई। बाकी राज्यों में धान की खरीद सोमवार से शुरू हुई। 2020-21 खरीफ फसल की खरीद 26 सितंबर से शुरू हुई है।
विज्ञापन