फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Government ask for DNA tests to Relatives of 39 missing Indians in Mosul iraq

इराक में लापता हुए 39 भारतीयों के परिवार से मांगे गए DNA सैंपल, नहीं बताई गई वजह

Sun, 22 Oct 2017 02:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Sun, 22 Oct 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
Government ask for DNA tests to Relatives of 39 missing Indians in Mosul iraq
लापता 39 भारतीयों में से एक ही बहन गुरपिंदर

इराक के मोसुल शहर में तीन साल पहले जो 39 भारतीय लापता हुए थे सरकार ने उनके परिवारवालों से अपने डीएनए सेंपल देने को कहा है, लेकिन इसके पीछे की वजह उनको नहीं बताई गई है। वे 39 भारतीय आतंकी संगठन आईएस के कब्जे के बाद (2014) से मोसुल से लापता हैं। लापता लोगों में से ज्यादातर पंजाब के गांव वाले इलाकों के हैं और उनकी आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्छी नहीं है।

विज्ञापन


अब जब मोसुल को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट से आजाद करवा लिया गया है तो परिवारवालों में अपने लोगों के लौट के आने की उम्मीद जग गई है, लेकिन अब डीएनए सेंपल मांगे जाने से वे हैरान हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: फिलीपींस: IS के लिए भर्तियां करने वाली गिरफ्तार, भारतीय युवाओं को ऐसे बनाती थी शिकार
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इराक के विदेश मंत्री इब्राहिम अल जाफरी जब जुलाई में भारत दौरे पर आए थे तो उन्होंने साफ कह दिया था कि उन 39 भारतीयों के बारे में कोई जानकारी नहीं है कि वे जिंदा हैं भी या नहीं।

पंजाब का एक शख्स (हरजीत) जो जून 2014 में आईएस के चंगुल से भागकर भारत आया था उसने भी दावा किया था कि सभी 39 भारतीयों को मार दिया गया है। वहीं सुषमा स्वराज परिवारवालों को वक्त-वक्त पर भरोसा देती रही हैं कि सरकार उनको ढूंढने की पूरी कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed