{"_id":"59e1b60f4f1c1bb6678b5bda","slug":"gorakhpur-brd-hospital-185-children-died-in-12-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में 12 दिनों में फिर हुई 185 बच्चों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोरखपुर के BRD मेडिकल कॉलेज में 12 दिनों में फिर हुई 185 बच्चों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ गोरखपुर
Updated Sat, 14 Oct 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के बाबा राघवदास मेडिकल कॉलेज में मौतों का सिलसिला अभी भी जारी है। यहां के बालरोग विभाग में 12 दिन के दौरान 185 मासूमों की मौत हो गई, जिनमें 127 नवजात शामिल भी हैं। इन्हें इलाज के लिए नियोनेटल इंटेंसिव केयर यूनिट (एनएनयू) में भर्ती किया गया था। वहीं इस बीच पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट में भर्ती 58 बच्चों की मौत हो गई।
विज्ञापन
एनएनयू में लगातार बढ़ रहे मौतों का ग्राफ कॉलेज प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गया है। बीते 24 घंटे के दौरान भी बालरोग विभाग में 17 बच्चों की मौत हुई। इसमें 11 नवजात शामिल हैं। वहीं पीआईसीयू में भर्ती छह इंसेफेलाइटिस मरीज भी इस बीच दम तोड़ गए।
विज्ञापन
यूं हुईं मौतें
| तारीख | पीआईसीयू | एनआईसीयू |
| 1 | 5 | 9 |
| 2 | 3 | 11 |
| 3 | 5 | 10 |
| 4 | 4 | 11 |
| 5 | 6 | 10 |
| 6 | 3 | 6 |
| 7 | 4 | 8 |
| 8 | 6 | 14 |
| 9 | 4 | 14 |
| 10 | 6 | 13 |
| 11 | 6 | 10 |
| 12 | 6 | 11 |