{"_id":"5aa8d2ee4f1c1b92778b566d","slug":"gorakhpur-and-phulpur-by-election-result-2018-sp-and-bsp-workers-celebrate-as-sp-candidates-lead","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP उपचुनाव: 23 साल बाद एक साथ सड़क पर उतरे सपा-बसपा समर्थक, जश्न में डूबे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
UP उपचुनाव: 23 साल बाद एक साथ सड़क पर उतरे सपा-बसपा समर्थक, जश्न में डूबे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
सपा, बसपा
उत्तर प्रदेश की गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे कुछ ही देर में सामने आ जाएंगे। लेकिन अभी तक के रुझानों में दोनों ही सीटों पर समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। हालांकि बीजेपी सुबह दोनों सीट पर आगे चल रही थी लेकिन अब सपा ने काफी लीड ले ली है। जैसे ही सपा बीजेपी से आगे निकली तो सपा-बसपा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सपा-बसपा के समर्थक सड़कों पर आ गए। ऐसा 23 साल बाद देखने को मिला है जब सपा-बसपा समर्थक एक साथ खुशी मना रहे हैं। बता दें कि इन उप चुनावों में बसपा ने सपा को अपना समर्थन दिया है।
गोरखपुर में सपा उम्मीदवार प्रवीण कुमार निषाद भाजपा उम्मीदवार उपेंद्र शुक्ला से करीब 10 हाजर से आगे चल रहे हैं। बता दें कि गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा क्षेत्र में उप चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान में वोटरों में उत्साह कम नजर आया था। फूलपुर में 37.39 प्रतिशत तो गोरखपुर में 43 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।
बीते तीन दशक में यह सबसे कम मतदान है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में फूलपुर में सबसे कम 38.17 और गोरखपुर में 44.27 प्रतिशत मतदान हुआ था। उपचुनाव को लेकर मतदाताओं की उदासी ने नतीजों को लेकर भाजपा, सपा, कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। दोनों सीटों पर भाजपा और सपा प्रत्याशियों के बीच कांटे का मुकाबला माना जा रहा है।
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग ने फूलपुर और गोरखपुर में मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरुक करने के लिए स्विप के तहत कई कार्यक्रम आयोजित किए थे। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू सहित अन्य अधिकारियों ने भी दोनों जिलों का दौरा कर मतदान प्रतिशत बढ़ाने की बात की थी। इसके बावजूद वोट प्रतिशत कम ही रहा।