28 साल बाद टूटा गोरक्षपीठ का दबदबा, योगी का बूथ भी नहीं जीत सकी भाजपा, फूलपुर में भी टूटा तिलिस्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर सदर संसदीय सीट के उपचुनाव में बड़ा उलटफेर हुआ है। सपा ने 29 साल बाद भाजपा का किला ढहाया और 21,881 वोटों के अंतर से चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बड़ा झटका दिया है। यह सीट योगी आदित्यनाथ के सांसद पद छोड़ने के बाद खाली हुई थी। उनकी प्रतिष्ठा भी दांव पर लगी थी। 1989 से ही यह सीट गोरक्षपीठ और भाजपा के पास थी। यही नहीं मुख्यमंत्री योगी ने जिस बूथ पर वोट डाला था, वहां भी भाजपा हार गई है।
सपा ने 21,881 मतों से हासिल की जीत
गोरखपुर सदर लोकसभा क्षेत्र की मतगणना बुधवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई। पहले चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला आगे रहे। दूसरे चरण की मतगणना ने सपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद ने बढ़त बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। बसपा, पीस पार्टी, निषाद पार्टी, रालोद और वामपंथी दलों के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरी सपा की साइकिल तेज गति से दौड़ी और शहर के साथ ही ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में खूब वोट बटोरे।
सपा ने 21,881 मतों से हासिल की जीत
गोरखपुर सदर लोकसभा क्षेत्र की मतगणना बुधवार को सुबह आठ बजे से शुरू हुई। पहले चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी उपेंद्र दत्त शुक्ला आगे रहे। दूसरे चरण की मतगणना ने सपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद ने बढ़त बनाई और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। बसपा, पीस पार्टी, निषाद पार्टी, रालोद और वामपंथी दलों के समर्थन से चुनाव मैदान में उतरी सपा की साइकिल तेज गति से दौड़ी और शहर के साथ ही ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में खूब वोट बटोरे।
मुख्यमंत्री योगी का बूथ भी नहीं जीत सकी भाजपा
कांग्रेस की करारी हार, प्रत्याशी डॉ. सुरहीता करीम की जमानत जब्त
सपा को मुस्लिम, यादव, दलित और निषादों के अच्छे वोट मिले हैं। वहीं उपचुनाव में कांग्रेस को करारी शिकस्त मिली है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. सुरहीता करीम की जमानत जब्त हो गई है। उन्हें महज 18 हजार 844 वोट मिले हैं। सात और निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। हालांकि उपचुनाव की मतगणना धीमी चली। पांच राउंड की मतगणना पूरी हो गई, फिर एक राउंड का नतीजा घोषित किया गया। इस पर कई बार विवाद भी हुआ और मामला चुनाव आयोग तक जा पहुंचा। सपा प्रत्याशी प्रवीण कुमार निषाद ने जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला पर चुनाव में धांधली करने का आरोप लगाया। इसे लेकर धरना-प्रदर्शन भी किया गया। शिकायत पर चुनाव आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारी से जवाब-तलब किया है।
प्रत्याशियों को मिले वोट
प्रत्याशी पार्टी मिले वोट
प्रवीण कुमार निषाद सपा 4,56,437
उपेंद्र दत्त शुक्ला भाजपा 4,34,476
डॉ. सुरहीता करीम कांग्रेस 18,844
अवधेश निषाद निर्दलीय 2825
गिरीश नारायण पांडेय निर्दलीय 1678
नरेंद्र कुमार महंथा निर्दलीय 1717
मालती देवी निर्दलीय 2421
राधेश्याम सेहरा निर्दलीय 2003
विजय कुमार राव निर्दलीय 1818
सरवन कुमार निषाद निर्दलीय 3252
कुल पड़े मत 9,33,792
भाजपा के तिलिस्म पर करारा वार करते हुए समाजवादी पार्टी ने फूलपुर लोकसभा उपचुनाव जीत लिया है। सपा प्रत्याशी नागेंद्र सिंह पटेल ने भाजपा उम्मीदवार कौशलेंद्र सिंह पटेल को 59613 मतों के अंतर से पराजित किया। उपचुनाव में तगड़ा झटका कांग्रेस को लगा है। पार्टी प्रत्याशी मनीष मिश्र की जमानत जब्त हो गई और उन्हें महज ढाई फीसदी वोट मिले। तीसरे नंबर पर पूर्व सांसद और निर्दल प्रत्याशी अतीक अहमद रहे, जिन्हें साढ़े छह फीसदी वोट मिले। माना जा रहा था कि अतीक अहमद सपा के वोट काटेंगे। हुआ भी यही लेकिन सपा-बसपा गठनबंधन के आगे अतीक फैक्टर कमजोर पड़ गया।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के सीट छोड़ने पर हुआ था उपचुनाव
बुधवार को मतगणना शुरू होने के साथ ही सपा उम्मीदवार नागेंद्र सिंह पटेल ने बढ़त बना ली थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और हर चरण की मतगणना में उनका मत प्रतिशत बढ़ता गया। उन्हें कुल तीन लाख 42 हजार 796 वोट मिले जबकि भाजपा प्रत्याशी कौशलेंद्र सिंह पटेल को दो लाख 83 हजार 183 वोट मिले। वहीं, चौथे नंबर पर रहे कांग्रेस प्रत्याशी मनीष मिश्र को 19334 और तीसरे नंबर पर रहे निर्दल प्रत्याशी अतीक अहमद को 48087 वोट मिले।
बसपा के समर्थन से सपा प्रत्याशी को मिली 59613 मतों से जीत
रिजल्ट की अंतिम घोषणा होने से पहले ही सपाइयों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। दोपहर 12 बजे तक आधे मतों की गिनती ही पूरी हो सकी थी लेकिन सपा प्रत्याशी को जिस तरह प्रत्येक राउंड में बढ़त मिल रही थी, उस आधार पर सपाइयों ने काफी पहले ही जीत सुनिश्चित मान ली थी। मुंडेरा मंडी स्थित मतगणना स्थल के बाहर जीत का जश्न मनाते सपाइयों ने जमकर होली खेली।