फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gopal Kanda accused of two suicides in the hope of becoming ruling again with the help of BJP

भाजपा के सहारे फिर सत्ताधारी बनने की जुगत में दो आत्महत्याओं में आरोपी गोपाल कांडा

Fri, 25 Oct 2019 12:22 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/सिरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली/सिरसा Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 25 Oct 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
Gopal Kanda accused of two suicides in the hope of becoming ruling again with the help of BJP
गोपाल कांडा - फोटो : अमर उजाला

करीब एक दशक पहले हरियाणा की राजनीति में ‘पावर ब्रोकर’ का तमगा पाने वाले गोपाल कांडा ने सत्ता के गलियारे में अपनी पैठ फिर से बनाने की जुगत भिड़ा ली है। दो आत्महत्याओं में आरोपों का सामना कर रहे कांडा ने मंगलवार को हरियाणा लोकहित पार्टी (एचएलपी) के टिकट पर सिरसा से निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल सेतिया को महज 602 वोट से हराकर जीत हासिल की।

विज्ञापन


विज्ञापन



जीत के तत्काल बाद कांडा ने बहुमत के जादुई आंकड़े से छह कदम दूर रहकर संकट में फंसी भाजपा का बिना शर्त समर्थन करने की घोषणा कर दी। गोपाल कांडा के भाई गोविंद कांडा का दावा है कि उनके साथ पांच अन्य विधायक भी भाजपा का बिना शर्त समर्थन कर रहे हैं। देर रात कांडा एक अन्य विधायक रंजीत सिंह और सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल के साथ भारतीय वायुसेना बेस से एक चार्टर्ड विमान के जरिए शीर्ष भाजपा नेतृत्व से मिलने दिल्ली रवाना हो चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांडा के इस कदम की तुलना 2009 के घटनाक्रम से की जा सकती है, जब निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीते कांडा ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस को समर्थन देकर सरकार गठन में अहम भूमिका निभाई थी। इसके इनाम में हुड्डा ने कांडा को कैबिनेट मंत्री के तौर पर सरकार में शामिल किया था। हालांकि 2014 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा लोकहित पार्टी का गठन कर राज्य की सभी 90 सीटों पर उम्मीदवार उतारने वाले गोपाल कांडा को बुरी तरह पटखनी खानी पड़ी थी और उसकी पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई थी।

इनेलो अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला के करीबी वकील मुरलीधर कांडा के घर 1965 में जन्मे गोपाल 10वीं कक्षा में स्कूल ड्रॉपआउट हो गया था। इसके बाद उसने रेडियो ठीक करने का काम शुरू किया। लेकिन मंत्री

बनने के बाद उसने एमडीएलआर एयरलाइंस शुरू की थी। इसी एयरलाइंस की एक पूर्व एयरहोस्टेस गीतिका शर्मा को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप कांडा पर लगा हुआ है। बाद में गीतिका की मां ने भी आत्महत्या कर ली थी और इसका भी आरोप कांडा पर ही लगा था।

सिरसा में किलेनुमा घर में रहने वाले और अजय चौटाला के करीबी कहे जाने वाले कांडा पर गुड़गांव में रियल एस्टेट का व्यापार करने के दौरान भी तमाम तरह के आरोप लगे थे। 2015 में कांडा ने बिपाशा बसु को साथ लेकर एक फिल्म भी बनाने की कोशिश की थी। हरियाणा में कांडा के प्रभाव का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि भाजपा सदस्य होने के बावजूद हरियाणवी गायिका सपना चौधरी इस बार उसके पक्ष में प्रचार करने पहुंच गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed