फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Gopal Chhetri becomes Sikkim Pradesh Congress Committee President latest big news in hindi

Big News: गोपाल छेत्री बने सिक्किम कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, 39 दिन की मासूम को 14वीं मंजिल से मां ने फेंका

Sat, 23 Sep 2023 07:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 23 Sep 2023 07:30 AM IST
सार

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छेत्री को सिक्किम की कमान सौंपते हुए उन्हें राज्य में राजनीतिक मामलों की समिति भी गठित की है।

विज्ञापन
Gopal Chhetri becomes Sikkim Pradesh Congress Committee President latest big news in hindi
National News - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस ने शुक्रवार को नए सिक्किम प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नियुक्ति की है। कांग्रेस ने गोपाल छेत्री को सिक्किम की कमान सौंपी है। कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने छेत्री को सिक्किम की कमान सौंपते हुए उन्हें राज्य में राजनीतिक मामलों की समिति भी गठित की है।

विज्ञापन

मुंबई में लिव-इन पार्टनर की हत्या
मुंबई के सांताक्रूज में 32 साल के एक युवक ने तकिये से मुंह दबाकर अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी शाहबुद्दीन गाजी फरार है। घटना सोमवार की है। आरोपी राजमिस्त्री का काम करता था। मृतक महिला की पहचान मरियम बेबी के रूप में हुई है। हत्या की मुख्य वजह अभी तक सामने नहीं है। जोड़ा पिछले डेढ़ साल से साथ रह रहा था।

विज्ञापन


मासूम को मां ने 14वीं मंजिल से फेंका
मुंबई के मुलुंड में 39 दिन की एक बच्ची को उसकी ही मां ने 14वीं मंजिल से फेंक दिया, जिससे मासूम की मौत हो गई। घटना गुरुवार की है। पुलिस ने बताया कि मां दिव्यांग है। वह बोलने और सुनने में असक्षम है। मासूम के चाचा उसे तुरंत अस्पताल लेकर गए, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। मां के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है, अबतक फिलहाल इसकी क्रूरता की वजह सामने नहीं आ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतना का पहला उपन्यास बुकर पुरस्कार की अंतिम सूची में
भारतवंशी लेखिका चेतना मारू के पहले उपन्यास को बुकर पुरस्कार 2023 की अंतिम सूची में शामिल किया गया है। केन्या में जन्मी चेतना के उपन्यास के संदर्भ का ताना-बाना ब्रिटिश गुजराती परिवेश से जुड़ा है। बुकर अवॉर्ड के निर्णायक मंडल ने इस उपन्यास में जटिल मानवीय भावनाओं को व्यक्त करने के लिए स्क्वैश खेल को रूपक के तौर पर इस्तेमाल करने की प्रशंसा की है। उपन्यास की कहानी गोपी नाम की 11 वर्षीय लड़की और उसके परिवार के साथ उसके रिश्ते के इर्द-गिर्द बुनी गई है। 

समावेशी बनाने में मददगार: भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत ने महिला आरक्षण विधेयक के लिए भारतीय संसद की प्रशंसा की। उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 विधेयक को देश को मजबूत और समावेशी बनाने में सहायक बताया। भागवत ने कहा, भारत में महिलाओं की भागीदारी और लैंगिक समानता के अधिकार की रक्षा में एक क्रांतिकारी कदम साबित होगा। यह विधेयक देश की संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित करेगा और संसद में महिलाओं के प्रतिनिधित्व को सांविधानिक रूप से सुनिश्चित करेगा।

पीएम मोदी आज अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार सुबह 10 बजे यहां विज्ञान भवन में अंतरराष्ट्रीय अधिवक्ता सम्मेलन 2023 का उद्घाटन करेंगे। इस मौके पर प्रधानमंत्री सम्मेलन में उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। आधिकारिक बयान के अनुसार, बार काउंसिल ऑफ इंडिया इस सम्मेलन का आयोजन कर रहा है। दो दिवसीय यानी 23 और 24 सितंबर तक चलने वाले इस सम्मेलन का विषय है- न्याय वितरण प्रणाली में उभरती चुनौतियां। सम्मेलन का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय महत्व के विभिन्न कानूनी विषयों पर सार्थक बातचीत और चर्चा के लिए मंच के रूप में कार्य करना, विचारों और अनुभवों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और कानूनी मुद्दों पर अंतरराष्ट्रीय सहयोग और समझ को मजबूत करना है। देश में पहली बार इस सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। इसमें उभरती कानूनी प्रवृत्तियां, सीमा पार मुकदमेबाजी में चुनौतियां, कानूनी प्रौद्योगिकी, पर्यावरण कानून इत्यादी जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी।

तुर्की में इलाज करा रही दो साल की बच्चे के लिए 10 लाख की घोषणा
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शुक्रवार को तुर्की में इलाज करा रही 2 साल की बच्ची को एयर एम्बुलेंस से चेन्नई स्थानांतरित करने के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। तमिलनाडु सूचना और जनसंपर्क विभाग के अनुसार, बच्ची को आपातकालीन उपचार देने में उसके माता-पिता ने अपनी पूरी बचत गंवा दी थी, इसलिए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने एयर एम्बुलेंस से बच्ची को तुर्की से चेन्नई स्थानांतरित करने के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की। बच्ची के पिता मनोज तमिलनाडु के कांचीपुरम जिले के रहने वाले हैं। उनकी 2 साल की बेटी की तबियत विमान में उस समय अचानक खराब हो गई थी, जब वे सैन फ्रांसिस्को से चेन्नई की यात्रा कर रहे थे। बाद में फ्लाइट की तुर्की में आपात लैंडिंग कराई गई, जहां बच्ची का इस्तांबुल अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एक दिन में 3,797 ईसीजी, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज
निजी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता नारायण हेल्थ ने शुक्रवार को कहा कि उसने 24 घंटे में 3,797 इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम स्क्रीनिंग (ईसीजी) करके गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। ये किसी अस्पताल की ओर से एक दिन में किए गए सबसे अधिक ईसीजी हैं। अस्पताल ने ये उपलब्धि बृहस्पतिवार को हासिल की थी। नारायण हेल्थ को इसका प्रमाणन शुक्रवार को प्राप्त हुआ। 

पालघर तट पर आया 3.8 तीव्रता का भूकंप, कोई नुकसान नहीं
मुंबई के पास पालघर तट पर शुक्रवार शाम 5.19 बजे 3.8 तीव्रता का भूकंप आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (एनसीएस) ने कहा, भूकंप का केंद्र मुंबई से लगभग 78 किलोमीटर उत्तर पश्चिम में समुद्र के अंदर 10 किलोमीटर की गहराई पर था। पालघर जिला आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख विवेकानंद कदम ने कहा कि भूकंप के कारण किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। 

 
भारत-बांग्लादेश सीमा पर पशु तस्करी की कोशिश, तस्कर ढेर
दक्षिण सालमारा मानकाचर। भारत-बांग्लादेश सीमा पर असम के दक्षिण सालमारा मानकाचर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने बृहस्पतिवार रात पशु तस्करी की कोशिश को नाकाम कर दिया। पुलिस ने बताया कि बीएसएफ ने तस्करी की कोशिश कर रहे एक व्यक्ति को गोली मारकर ढेर कर दिया। यह घटना भारत-बांग्लादेश सीमा पर खरुआबांधा पुलिस थाने के इलाके में हुई। दक्षिण सालमारा मानकाचर जिले के पुलिस अधीक्षक होरेन टोकबी ने कहा कि, घायल व्यक्ति को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के कारण उसने दम तोड़ दिया। घटना शाम करीब 7 बजे हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed