{"_id":"6162cf898ebc3e7fd545f364","slug":"goons-hurled-bomb-at-car-of-bjp-mla-in-odisha-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडिशा: मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने भाजपा विधायक की कार पर फेंके बम, बाल-बाल बचे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ओडिशा: मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने भाजपा विधायक की कार पर फेंके बम, बाल-बाल बचे
Sun, 10 Oct 2021 06:40 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केओंझार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केओंझार
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sun, 10 Oct 2021 06:40 PM IST
सार
ओडिशा में रविवार को भाजपा के एक विधायक पर दो बदमाशों ने बम से हमला कर दिया। हालांकि, नेता को चोट नहीं आई है।
विज्ञापन
भाजपा विधायक मोहन चरण माझी
- फोटो : facebook.com/Amarujala
विस्तार
ओडिशा विधानसभा में भाजपा के मुख्य सचेतक मोहन चरण माझी रविवार को एक बम धमाके में बाल-बाल बच गए। पुलिस ने बताया कि केओंझार जिले में दो अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर बम फेंका था। माझी और उनके सुरक्षा अधिकारी इस बम हमले में घायल नहीं हुए लेकिन उनकी कार को कुछ नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमला केओंझार टाउन पुलिस स्टेशन सीमा में आने वाले मांडुआ इलाके के पास हुआ, जब माझी मजदूर यूनियन की एक बैठक में शामिल हो कर आ रहे थे। माझी ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है कि दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने दो बम उनकी कार पर फेंके।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि माझी और उनके सुरक्षा बल ने दोनों का पीछा किया लेकिन दोनों भागने में नाकाम रहे। कोओंझार जिले से आदिवासी विधायक माझी ने कहा कि मैं एक बैठक में शामिल होकर लौट रहा था जब मोटरसाइकिल सवार दो लोगों ने मेरी कार पर दो बम फेंके। यह घटना सुबह करीब 11.50 बजे की है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मैंने अपने 20 साल के राजनीतिक जीवन में राजनीतिक शत्रुता बनाई होगी, लेकिन निजी जीवन में मेरी किसी से दुश्मनी नहीं है। उन्होंने इस हमले का आरोप सत्ताधारी बीजू जनता दल (बीजद) पर लगाया। उन्होंने कहा कि मेरे ऊपर हुए इस हमले की साजिश के पीछे बीजद के स्थानीय नेताओं का हाथ है।