{"_id":"605919f58ebc3edb551fa283","slug":"google-vp-caesar-sengupta-resigns-after-15-years-with-company","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल के वाइस प्रेसिडेंट सीजर सेनगुप्ता ने अपने पद से दिया इस्तीफा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गूगल के वाइस प्रेसिडेंट सीजर सेनगुप्ता ने अपने पद से दिया इस्तीफा
Tue, 23 Mar 2021 03:58 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 23 Mar 2021 03:58 AM IST
विज्ञापन
सीजर सेनगुप्ता
- फोटो : Twitter
टेक दिग्गज गूगल में तकरीबन 15 साल तक अपनी सेवाएं देने के बाद प्रेसिडेंट सीजर सेनगुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें पता है कि उनका इस्तीफा बहुत सारे लोगों के लिए एक झटके जैसा होगा।
विज्ञापन
गूगल में शानदार 15 साल बिताने के बाद मैं बाहर की दुनिया में एक नए सफर पर जा रहा हूं। इस्तीफे का निर्णय मेरा व्यक्तिगत है। मैं हृदय से आभार, खुशी और कई गहरी दोस्ती लेकर जा रहा हूं। इसके साथ ही उन्होंने गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई और अन्य मित्रों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
कंपनी के एक प्रवक्ता के मुताबिक, गूगल के अपने कार्यकाल के दौरान सेनगुप्ता ने कंपनी की कई एप जैस नेक्स्ट बिलियन यूजर्स और गूगल पे के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाई।
विज्ञापन