{"_id":"61cf91a1fe83255aa75ce837","slug":"google-removed-61-thousand-content-on-complaints-from-users-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटी एक्ट : नवंबर की पारदर्शिता रिपोर्ट जारी, भारत में यूजर्स की शिकायत पर 61 हजार सामग्री हटाईं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईटी एक्ट : नवंबर की पारदर्शिता रिपोर्ट जारी, भारत में यूजर्स की शिकायत पर 61 हजार सामग्री हटाईं
Sat, 01 Jan 2022 04:56 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 01 Jan 2022 04:56 AM IST
सार
भारत में मई से लागू हुए नए आईटी नियमों के अनुसार गूगल सहित 5 लाख से अधिक यूजर संख्या वाले सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए ऐसी रिपोर्ट जारी करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर....
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गूगल ने नवंबर महीने में भारत में अपने प्लेटफॉर्म से 61,114 आपत्तिजनक सामग्री यूजर्स की 26,087 शिकायताें के आधार पर हटाई। नए आईटी एक्ट के तहत जारी मासिक पारदर्शिता रिपोर्ट में उसने बताया कि अपने ऑटोमेटेड डिटेक्शन सिस्टम के जरिए भी 3,75,468 सामग्री हटाई गई हैं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार अक्तृबर में उसे 24,569 शिकायतें मिली थीं, जिनके आधार पर 48,594 सामग्री हटाई थी। लेकिन एक ही महीने बाद इनमें तेज इजाफा हुआ है। भारत में मई से लागू हुए नए आईटी नियमों के अनुसार गूगल सहित 5 लाख से अधिक यूजर संख्या वाले सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए ऐसी रिपोर्ट जारी करना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
शिकायत हटाया कंटेंट
कॉपी राइट 60387
ट्रेडमार्क 535
छल-कपट 131
अदालत के आदेश 56
अश्लील सामग्री 5