{"_id":"5c180534bdec2257036f7390","slug":"google-map-will-tell-distance-with-auto-rentals","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल मैप दूरी के साथ बताएगा ऑटो किराया, चालकों की मनमानी से बचेंगे मुसाफिर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
गूगल मैप दूरी के साथ बताएगा ऑटो किराया, चालकों की मनमानी से बचेंगे मुसाफिर
Tue, 18 Dec 2018 01:51 AM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 18 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली की सड़कों पर ऑटो रिक्शा में सफर करने वालों के लिए खुशखबरी है। यात्री अब ऑटो चालकों की मनमाना किराया वसूलने की हरकत का शिकार नहीं होंगे। गूगल ने गूगल मैप के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट को भी जोड़ दिया है। अब यात्रियों को गूगल मैप पर ही गंतव्य की दूरी के साथ-साथ ऑटो रिक्शा में खर्च होने वाले किराये की भी पूरी जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, गूगल ने सोमवार को यह सुविधा शुरू करने की घोषणा की। यात्री अब गूगल मैप के अपडेटेड वर्जन में मैप सुविधा के साथ-साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट और कैब मोड का भी लाभ उठा सकेंगे। गूगल का कहना है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा रूट और ऑटो के किराये के संबंध में साझा जानकारी के आधार पर गूगल मैप में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का विकल्प जोड़ा गया है।
विज्ञापन
इस सुविधा से नए रूटों पर यात्रियों बहुत मदद मिलेगी। वे गूगल मैप के शॉर्ट रूट के हिसाब से किराया फिक्स करके ऑटो रिक्शा को गंतव्य तक ले जा सकेंगे। अब से पहले ऑटो चालक यात्रियों को लंबे रूट से घुमाकर ज्यादा किराया वसूलते थे। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों पहले गूगल मैप का एप्लीकेशन ओपन करना होगा। इसके बाद गंतव्य तक पहुंचने के लिए डायरेक्शन पर टच करना होगा।
विज्ञापन
डायरेक्शन सेट करने के बाद यात्री को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के ऑपशन पर टच करना होगा। इसके बाद यह चुने गए गंतव्य की दूरी के मुताबिक ऑटो रिक्शा का किराया बताएगा। किराया तय होने के बाद यात्री को ऑटो में बैठकर गंतव्य की ओर नेविगेट के ऑपशन पर टच करना होगा। इसके बाद वह बताए गए समय में गंतव्य तक पहुंच सकता है।